- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- न मिलते अजय देवगन तो क्या शाहरुख से शादी कर लेतीं काजोल? शख्स के सवाल पर ये था एक्ट्रेस का जवाब
न मिलते अजय देवगन तो क्या शाहरुख से शादी कर लेतीं काजोल? शख्स के सवाल पर ये था एक्ट्रेस का जवाब
मुंबई। बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ियों की बात करें तो इसमें काजोल-शाहरुख का नाम सबसे ऊपर आता है। दोनों ने साथ में दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, बाजीगर, कुछ कुछ होता है, माय नेम इज खान जैसी कई सुपरहिट फिल्में की हैं। लोग पर्दे पर इन्हें साथ में देखना पसंद करते हैं। हालांकि काजोल और पति अजय देवगन की रील लाइफ जोड़ी को भी काफी पसंद किया जाता है। कुछ महीनों पहले काजोल ने इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन किया था। इस दौरान उन्होंने फैन्स के अजीबोगरीब सवालों के जवाब दिए थे।
| Published : Jul 31 2020, 01:27 PM IST / Updated: Jul 31 2020, 07:01 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
इस दौरान जब एक फैन ने उनसे पूछा कि अगर अजय देवगन उनकी जिंदगी में नहीं आते तो क्या वे शाहरुख खान से शादी कर लेतीं? तो इस पर काजोल ने जबरदस्त जवाब देते हुए कहा था, "वो आदमी प्रपोज करने वाला नहीं है।"
इसके साथ ही काजोल से ये भी सवाल पूछा गया कि वह फिर से शाहरुख खान के साथ काम कब करेंगी? इसका जवाब देते हुए काजोल ने कहा कि ये बात तो शाहरुख खान से ही पूछो।
जब काजोल से एक फैन ने पूछा कि उनके हिसाब से शाहरुख और अजय में से कौन उनका बेहतर को-एक्टर रहा है? जवाब में उन्होंने लिखा, "हालात पर डिपेंड करता है।" शाहरुख के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में काजोल ने कहा, "जिंदगी भर के दोस्त" उन्होंने इस दौरान शाहरुख को आइकॉनिक भी बताया।
इंटरेक्शन के दौरान जब एक फैन ने काजोल से पूछा कि जब वे बच्चों (न्यासा और युग) को अजय से ज्यादा प्यार करती हैं तो क्या उन्हें जलन होती है? जवाब में उन्होंने कहा, "कभी-कभी। ऐसा मेरे साथ भी होता है।"
जब काजोल से उनके पहले क्रश के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मैंने अपने पहले क्रश से ही शादी की है।"
बता दें कि अजय और काजोल ने 24 फरवरी 1999 को शादी की थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो काजोल आखिरी बार इसी साल जनवरी में रिलीज हुई फिल्म 'तानाजी' में उनकी पत्नी के किरदार में नजर आईं। इससे पहले दोनों 2010 में रिलीज हुई 'टूनपुर का सुपरहीरो' में दिखाई दिए थे।
90 के दशक में शाहरुख और काजोल की जोड़ी काफी पॉपुलर थी। 'बाजीगर', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'करन अर्जुन', 'कुछ कुछ होता है' और 'कभी खुशी कभी गम' जैसी फिल्मों में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली है।
फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' और 'बाजीगर' में शाहरुख खान के साथ काजोल।