- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 1st टाइम नानी जया बच्चन के साथ स्पॉट हुआ उनका हैंडसम नाती, जानें शॉपिंग के वक्त किसपर नाराज हुई मिसेज बच्चन
1st टाइम नानी जया बच्चन के साथ स्पॉट हुआ उनका हैंडसम नाती, जानें शॉपिंग के वक्त किसपर नाराज हुई मिसेज बच्चन
मुंबई. कोरोना की दहशत की वजह से लोग अभी भी डर में जिंदगी में जी रहे हैं। रोज इस वायरस की चपेट में हजारों लोग आ रहे हैं। कई तो मौत के मुंह में जा चुके हैं। हालांकि, सरकार लोगों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखे हुए है। ऐसे में महामारी के बीच आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने- अपने काम पर लौट आए है। अब तो सेलेब्स ने फिल्मों की शूटिंग तक शुरू कर दी है वहीं, कुछ मुंबई की सड़कों पर आए दिन टहलते और शॉपिंग करते नजर आए हैं। हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन (aishwarya rai bachchan ) की सास जया बच्चन (jaya bachchan) अपने नाती अगस्त्य नंदा (agastya nanda) के साथ बांद्रा में शॉपिंग करती नजर आई। जया को देखते ही मीडिया फोटोग्राफर्स ने फोटोज क्लिक करना शुरू कर दिया। कैमरा देखते ही जया का पारा चढ़ गया, हालांकि, उन्होंने थोड़ा रूककर फोटोज क्लिक करवाए। जया का एटीट्यूट देख सोशल मीडिया पर लोग उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं।

जया इस दौरान मल्टी कलर आउटफिट में नजर आई। उन्होंने चेहरे पर मास्क लगा रखा था और बड़ा सा चश्मा कैरी कर रखा था।
जया को गुस्सा होते देख एक शख्स ने कमेंट किया- इसका एटीट्यूट कभी खत्म ही नहीं होता। एक बोला- जब वो अपने फोटोज क्लिक नहीं करवाना चाहती थी तो क्यों खींचते हो।
एक अन्य ने कमेंट करते हुए लिखा- ये 24 घंटे गुस्से में क्यों रहती है। एक बोला- ये हमेशा लड़नेके मूड में रहती है।
अमिताभ बच्चन का नाती अगस्त्य नंदा पहली बार नानी जया के साथ स्पॉट हुआ।
एक रियलिटी शो की शूटिंग के दौरान श्रद्धा कपूक पापा शक्ति कपूर और भाई सिद्धांत कपूर के साथ नजर आई।
चेहरे पर मास्क और बालों को टाइट बांधे देर रात दीपिका पादुकोण मुंबई की सड़कों पर स्पॉट हुई।
ऋतिक रोशन की एक्स पत्नी सुजैन खान बीती रात स्पॉट हुई। उन्होंने सेफ्टी के लिए चेहरे पर मास्क लगा रखा था।
कोरोना से ठीक होने के बाद कृति सेनन पहली बार घर से बाहर निकली। उन्होंने फोटोग्राफर्स को मुस्कराते हुए पोज दिए।
सिर पर कैप, चेहरे पर मास्क और सफेद टी-शर्ट- जीन्स में कार से बाहर निकलते नजर आए रणबीर कपूर।
हल्के हरे रंग का कोट और चेहरे पर मुस्कान लिए फिल्म सिटी के बाहर स्पॉट हुए राज कुमार राव।
मौनी रॉय स्टाइलिश लुक में नजर आई।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।