- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- क्या प्रेग्नेंट है 'कांटा लगा' की शेफाली जरीवाला, दिखाया बेबी बंप तो लोगों ने पूछे ऐसे सवाल
क्या प्रेग्नेंट है 'कांटा लगा' की शेफाली जरीवाला, दिखाया बेबी बंप तो लोगों ने पूछे ऐसे सवाल
मुंबई। 'कांटा लगा...' गाने से फेमस हुईं शेफाली जरीवाला कुछ दिनों पहले बिग बॉस सीजन 13 में नजर आईं। शेफाली हमेशा अपने लुक्स और स्टाइल से फैंस को दीवाना बना देती हैं। इसी बीच शेफाली ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो पति पराग त्यागी के साथ ब्लू साड़ी में नजर आ रही हैं। फोटो में शेफाली का बेबी बंप नजर आ रहा है, जिसकी वजह से लोग सवाल कर रहे हैं क्या शेफाली प्रेग्नेंट हैं। शेफाली को इस तरह देख फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि वो मां बनने वाली हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर शेफाली जरीवाला को लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
19

एक फैन ने शेफाली जरीवाला की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा- 'मैं आपके लिए काफी खुश हूं। बिग बॉस 13 में आने के बाद अब आप एक नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रही हैं।'
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

29
वहीं एक और फैन ने शेफाली जरीवाला से सवाल किया कि, 'क्या वो मां बनने वाली है।' लोग बार-बार शेफाली जरीवाला के बेबी बंप को देख उनकी प्रेग्नेंसी पर सवाल पूछ रहे हैं।
39
बता दें कि शेफाली ने अगस्त, 2014 में ब्वॉयफ्रेंड पराग त्यागी (टीवी शो 'जोधा अकबर' के शरीफुद्दीन) से कोर्ट मैरिज की। यह शेफाली की दूसरी शादी है।
49
शेफाली की पहली शादी सिंगर हरमीत गुलजार(मीत ब्रदर्स फेम) से हुई थी, लेकिन साल 2009 में दोनों का तलाक हो गया था। खुद शेफाली ने तलाक की पुष्टि करते हुए कहा था कि अब वे और हरमीत साथ-साथ नहीं हैं।
59
2012 में शेफाली ने बताया कि वे जी टीवी के शो 'पवित्र रिश्ता' में अर्चना के भाई का किरदार निभाने वाले अभिनेता पराग त्यागी को डेट कर रही हैं। मंगलवार (13 अगस्त) को उन्होंने पराग से दूसरी शादी कर ली।
69
शेफाली जरीवाला उस समय चर्चा में आईं जब 2002 में म्यूजिक वीडियो 'कांटा लगा...' रिलीज हुआ था। इस वीडियो में वे एक थॉन्ग गर्ल के रूप नजर आई थी।
79
इसके अलावा साल 2004 में आई फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में वे बिजली के किरदार में दिखाई दीं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और सलमान खान मुख्य भूमिका में थे।
89
म्यूजिक वीडियोज में अक्सर नजर आने वाली शेफाली टीवी पर डांसिंग रियलटी शो 'बूगी वूगी' में पार्टिसिपेट कर चुकी हैं।
99
आखिरी बार उन्हें बिग बॉस सीजन 13 में बतौर कंटेस्टेंट देखा गया था। इस रियलटी शो में उनके साथ उनके ब्वॉयफ्रेंड (अब पति) पराग त्यागी भी नजर आए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos