- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- Celebs Spotted: आखिर क्यों ठीक से चल तक नहीं पा रही थी काजोल, सामने आई PHOTOS में खुद ही देख लिजिए
Celebs Spotted: आखिर क्यों ठीक से चल तक नहीं पा रही थी काजोल, सामने आई PHOTOS में खुद ही देख लिजिए
मुंबई. आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स अब पूरी तरह से अपने कामों को पूरा करने में जुट गए है। सेलेब्स जहां अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को पूरा करने में जुटे है वहीं, कुछ वेकेशन, पार्टीज और इवेंट्स में भी शामिल होकर लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं। अब तो सेलेब्स मुंबई की अलग-अलग पर हर कभी भी देखा जा सकता है। इसी बीच काजोल (Kajol) एयरपोर्ट पर नजर आई। वे कहीं से वापस लौटी है। सामने आई उनकी फोटोज को देखकर कहा जा सकता है कि उन्होंने जो कपड़े पहने थे उसमें उन्हें चलने में परेशानी हो रही थी। उनकी ड्रेस बार-बार उनके पैरों में अटक रही थी। वैसे, आपको बता दें कि काजोल के अलावा अर्जुन कपूर, नेहा धूपिया, अगंद बेदी, पलक तिवारी, राहुल देव और मुग्धा गोडसे के अलावा कई सेलेब्स स्पॉट हुए। नीचे देखे मुंबई की डिफरेंट प्लेस पर नजर आए सेलेब्स की फोटोज...

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई काजोल ने सफेद-काले रंग की धारीदार ड्रेस पहन रखी थी। साथ में उन्होंने लेदर की जैकट भी कैरी रखी थी। हालांकि, उनकी ड्रेस उन्हें चलने के दौरान परेशानी पैदा कर रही थी। इस दौरान उन्होंने गॉगल पहन रखा और बालों में जूड़ा बना रखा था।
बता दें कि काजोल अब सिल्वर स्क्रीन से दूर ही रहती है। वे अब साल में एकाध फिल्म में ही नजर आती है। उन्होंने बताया था कि वे अब अपनी फैमिली और बच्चों पर ध्यान देना चाहती है।
अर्जुन कपूर टी-सीरिज के ऑफिस में विराजे गणपति बप्पा के दर्शन रने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने हाथ जोड़कर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया।
सनी देओल के बेटे करन और राजवीर देओल एयरपोर्ट पर नजर आए। सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि दोनों भाई सिर झुकाए कैमरामैन से बचते नजर आए।
प्रेग्नेंट नेहा धूपिया पति अनंद बेदी के साथ बांद्रा में नजर आई। इस दौरान नेहा गाजरी रंग का ढीला-ढाला गाउन कैरी कर रखा था। उन्होंने पति के साथ पोज भी दिए।
राहुल देव गर्लफ्रेंड मुग्धा गोडसे के साथ एयरपोर्ट पर दिखे। दोनों ने ही फोटोग्राफर्स को पोज दिए। बता दें कि कपल लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा है।
वालूश्चा डिसूजा एयरपोर्ट पर नजर आई। उन्होंने ऊपर से नीचे तक काले रंग के कपड़े पहन रखे थे। वालूश्चा कुछ ही फिल्मों में नजर आई है। हालांकि, वे सलमान खान केहर फैमिली फंक्शन में स्पॉट होती है।
श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी एयरपोर्ट पर नजर आई। इस दौरान पलक ओवर साइज कोट और पैंट पहने नजर आई। पलक ने बकायदा मुस्कराते हुए पोज दिए। वे जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाली है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।