- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- PHOTOS: कपूर फैमिली ने ऐसे मनाया रक्षाबंधन, पति सैफ और बेटे के साथ पापा के घर पहुंचीं करीना
PHOTOS: कपूर फैमिली ने ऐसे मनाया रक्षाबंधन, पति सैफ और बेटे के साथ पापा के घर पहुंचीं करीना
मुंबई। देशभर में आज (3 अगस्त) को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। हालांकि इस बार कोरोना महामारी की वजह से लोगों में उतना उत्साह देखने को नहीं मिल रहा है। बॉलीवुड से कपूर फैमिली ने भी राखी का त्योहार सेलिब्रेट किया। इस दौरान करीना कपूर पति सैफ और बेटे तैमूर के साथ नजर आईं। करीना ने रक्षाबंधन पर पीले कलर का सूट पहना, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं उनके पति सैफ ट्रेडिशनल कुर्ते-पायजामे में नजर आए। खास बात ये है कि कपूर फैमिली के रक्षाबंधन में आलिया भट्ट भी नजर आईं।

बता दें कि इस बार कपूर फैमिली को ऋषि कपूर के बिना ही रक्षाबंधन सेलिब्रेट करना पड़ा। ऋषि कपूर का इसी साल 30 अप्रैल को कैंसर के चलते निधन हो गया।
कपूर फैमिली का एक ग्रुप फोटो सामने आया है, जिसमें रणधीर कपूर और कुणाल कपूर के अलावा उनकी बहन रितु जैन, उनके बेटे आदर-अरमान, नीतू कपूर, रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर आदि नजर आए।
रक्षाबंधन के मौके पर रणबीर, रिद्धिमा, करीना, आदर जैन, सैफ अली खान व अन्य।
मलाइका अरोड़ा ने भी छोटी बहन अमृता अरोड़ा के साथ राखी सेलिब्रेट की। दूसरी ओर बहन रिद्धिमा के साथ रणबीर कपूर।
भाई अक्षत के साथ कंगना रनोट ने ऐसे मनाया रक्षाबंधन।
वरुण धवन ने भी रक्षाबंधन पर बहन के साथ ये फोटो शेयर की।
संजय दत्त की बेटी इकरा ने भाई शाहरान को कुछ इस तरह राखी बांधी।
रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने जातीं रवीना टंडन।
अपनी छोटी बहन नूपुर सेनन से राखी बंधवातीं कृति सेनन।