- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- फिर खोया एक और भाई, छोटे की मौत की खबर सुन फूट-फूटकर रोई बड़ी बहन रीमा, बहू-बेटों ने यूं संभाला मां को
फिर खोया एक और भाई, छोटे की मौत की खबर सुन फूट-फूटकर रोई बड़ी बहन रीमा, बहू-बेटों ने यूं संभाला मां को
मुंबई. बॉलीवुड का सबसे फेमस खानदान कपूर खानदान से सालभर में तीसरी बार मौत की खबर सुनने को मिली है। जनवरी 2020 में जहां राज कपूर की बेटी रितु नंदा (ritu nanda) का कैंसर की वजह से निधन हो गया था। वहीं, अप्रैल में ऋषि कपूर (rishi kapoor ) भी कैंसर की वजह से दुनिया छोड़कर चले। अब राजीव कपूर (rajiv kapoor) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। राज कपूर के 5 बच्चों में से 3 दुनिया को अलविदा को कह चुके हैं। छोटे भाई राजीव कपूर की मौत की खबर सुनने के बाद से उनकी बड़ी बहन रीमा जैन (reema jain) के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। छोटे के निधन से दुखी रीमा जैन फूट-फूटकर रोई। उनकी हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई थी कि दोनों बेटों और बहू ने उन्हें बमुश्किल संभाला।

राजीव पांचों भाई-बहन में सबसे छोटे और सभी के लाडले भी थे। राजीव हर फैमिली फंक्शन में खानदान के मेंबर्स के साथ नजर आते। कुछ दिनों पहले ही सभी ने मिलकर पार्टी की थी।
छोटे भाई राजीव कपूर को खोने का गम बर्दाश्त नहीं कर पा रही बहन रीमा जैन। उनके आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।
राजीव कपूर की अंतिम यात्रा में शामिल होने शाहरुख खान पत्नी गौरी खान के साथ पहुंचे।
अनिल अंबानी भी राजीव कपूर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सेफ्टी के लिए चेहरे पर मास्क लगा रखा था।
मालदीव में वेकेशन मना रही आलिया भट्ट भी आनन-फानन में मुंबई पहुंची। और तुरंत राजीव कपूर के घर की रवाना हुई।
डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर और मनोज कुमार का बेटा राजीव गोस्वामी भी अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचे।
लेखक और डायरेक्टर रूमा जाफरी से बात करते रणबीर कपूर। साथ में करिश्मा कपूर भी।
रणबीर कपूर चाचा राजीव कपूर की अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान वे रूमी जाफरी से बात करते भी नजर आए।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।