- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- Kareena Kapoor के पापा ने भाई की मौत के 6 महीने बाद किया उस रात का खुलासा, बताया आखिर क्या हुआ था
Kareena Kapoor के पापा ने भाई की मौत के 6 महीने बाद किया उस रात का खुलासा, बताया आखिर क्या हुआ था
मुंबई. करीना कपूर (Kareena Kapoor) के चाचा राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) की हाल ही में 59वीं बर्थ एनिवर्सरी थी। अपने करियर में कुछ ही फिल्मों में काम करने वाले राजीव कपूर इंडस्ट्री में खुद को सफलता के शिखर पर नहीं पहुंच पाए थे और इस बात का उन्हें हमेशा अफसोस रहा। इसी साल फरवरी में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई थी। भाई की मौत के 6 महीने बाद अब जाकर करीना के पापा रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) ने उस रात की कहानी सुनाई जब राजीव ने आखिरी सांस ली थी। उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि भाई राजीव के साथ उनकी रात 2 बजे क्या बात हुई थी और उन्होंने भाई को क्या सलाह दी थी। नीचे पढ़े रणधीर कपूर की भाई राजीव कपूर से आखिर बातचीत...

रणधीर कपूर ने बताया- रात 2 बजे राजीव के कमरे की लाइट चल रही थी और वो शराब पी रहा था। मैंने उससे कहा था अब पीना बंद करो और खाना खाकर सो जाओ। यही मेरी उसके साथ आखिरी बात हुई थी। फिर मैं अपने कमरे में चला गया।
उन्होंने बताया- सुबह-सुबह नर्स भागती-दौड़ती मेरे पास आई और बताया कि मेरे भाई की तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई और उनकी पल्स कम होती जा रही है। हम उसे तुरंत अस्पताल ले गए लेकिन घंटेभर में ही वो हम सबको छोड़कर चला गया।
बता दें कि राजीव कपूर की मौत बड़े भाई ऋषि कपूर की मौत के कुछ महीने बाद ही हुई थी। ऋषि को कैंसर था। रणधीर ने इस बात को माना था कि सभी ऋषि की हेल्थ को लेकर बहुत ज्यादा डरे हुए थे लेकिन राजीव की मौत के लिए कोई भी तैयार नहीं था।
रणधीर ने बताया- सबसे ज्यादा डर इस बात का था कि ऋषि को कुछ भी हो सकता है, आखिर उसे कैंसर था। जब उसका अमेरिका में इलाज चल रहा था तो हम सभी बारी-बारी से उससे मिलने भी गए थे। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि राजीव हम सबको इतनी जल्दी छोड़कर चला जाएगा। ये मेरे लिए वास्तव में बहुत बड़ी क्षति है।
बता दें कि राजीव कपूर बतौर एक्टर उतने सफल नहीं हुए जितना कि उनके भाई और पिता राज कपूर कामयाब हुए। उन्होंने 1983 में फिल्म एक जान है हम से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन पहचान नहीं बना पाए।
राज कपूर ने बेटे राजीव कपूर को री-लॉन्च करने के लिए फिल्म राम तेरी गंगा मैली बनाई थी। लेकिन इसका फायदा राजीव की जगह फिल्म की एक्ट्रेस मंदाकिनी को मिला। फिल्म सुपरहिट हुई और मंदाकिनी रातोंरात स्टार बन गई। फिल्म हिट होने के बाद भी राजीव को ज्यादा फिल्मों के ऑफर नहीं मिले।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसी फिल्म के बाद राज कपूर और राजीव कपूर के रिश्ते में ऐसी दरार आई, जो कभी भर नहीं पाई। कहा जाता है कि राजीव कपूर, अपने पिता से इतने नाराज थे कि उनके निधन के बाद वे अंतिम संस्कार तक में शामिल नहीं हुए थे। इतना ही नहीं कपूर फैमिली से अलग वे तीन दिन तक शराब के नशे में डूबे रहे थे।
बतौर एक्टर सफल नहीं होने पर उन्होंने डायरेक्शन में हाथ अजमाने की सोची। उन्होंने भाई ऋषि कपूर और माधुरी दीक्षित को लेकर फिल्म प्रेम ग्रंथ बनाई, जो सुपरफ्लॉप साबित हुई। इसके बाद उन्होंने आ अब लौट चले का भी डायरेक्शन किया। उनकी आखिरी फिल्म तुलसीदास जूनियर जल्द ही रिलीज होगी। इसके प्रोड्यूसर आशुतोष गोवारिकर हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।