- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- ब्लैक कलर की बिकिनी में समंदर किनारे पति के साथ यूं पोज देती दिखी करीना कपूर की भाभी, देखें फोटोज
ब्लैक कलर की बिकिनी में समंदर किनारे पति के साथ यूं पोज देती दिखी करीना कपूर की भाभी, देखें फोटोज
मुंबई. लॉकडाउन खत्म होने के बाद से सेलेब्स के वेकेशन पर जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कई सारे सेलेब्स पहले से ही वेकेशन पर हैं और अलग-अलग टूर पर निकले हैं। कोई मालदीव में छुट्टियां मना रहा है कोई गोवा में मस्ती करता नजर आ रहा है। कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड आदर जैन संग मालदीव वेकेशन पर थीं। अब आदर और करीना के भाई अरमान जैन अपनी वाइफ अनीषा मल्होत्रा के साथ मालदीव ट्रिप पर निकले हैं। इस दौरान की तस्वीर इंस्टाग्राम पर अरमान ने की है शेयर...

अरमान जैन वाइफ अनीषा के साथ मालदीव ट्रिप इन्जॉय कर रहे हैं। अरमान ने इंस्टाग्राम पर इस दौरान की कुछ तस्वीरें भी शेयर की है। उन्होंने सोमवार को समंदर किनारे से अपनी और वाइफ अनीषा की तस्वीरें शेयर की है।
अरमान और अनीषा साथ में खूबसूरत नजारों का आनंद लेते और फोटोशूट कराते नजर आए। अरमान ने कैप्शन में लिखा, 'मेरा एक सोमवार ऐसा भी।' वाटरफ्रंट के सामने कपल की ये तस्वारें बहुत प्यारी हैं।
अरमान जैन और अनीषा मल्होत्रा ने 4 फरवरी, 2020 को शादी की थी। शादी मुंबई में हुई थी और इसमें शाहरुख खान, कुणाल खेमू, सोहा अली खान, रणबीर कपूर, अनिल कपूर, आलिया भट्ट और रेखा नजर आई थीं।
मगर, इसके बाद अगले महीने ही लॉकडाउन लग गया और दोनों कहीं बाहर जा नहीं पाए। अब लॉकडाउन के बाद कपल इस मौके को भुनाता नजर आ रहा है। अरमान और अमीषा की तस्वीर पर रिद्धिमा कपूर और सोफी चौधरी का कमेंट भी आया है।
बता दें कि कई सारे स्टार्स टूर पर निकले हैं। इनमें से अधिकतर ने मालदीव को चुना। वहीं, कुछ स्टार्स ने देश के अंदर के वेकेशन प्लान किया है। कोई मनाली तो कोई गोवा में इन्जॉय करता नजर आ रहा है।
कई लोग सोशल मीडिया पर सेलेब्स के वेकेशन पर जाने की बात से नाखुश हैं और लोगों का मानना है कि अभी कोरोना काल में इस तरह वेकेशन मनाना ठीक नहीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।