- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- इतने दिनों बाद इनसे मिल खिल उठा करीना के बेटे का चेहरा, एकदम डॉल की तरह नजर आई सैफ की भांजी
इतने दिनों बाद इनसे मिल खिल उठा करीना के बेटे का चेहरा, एकदम डॉल की तरह नजर आई सैफ की भांजी
मुंबई. करीना कपूर (kareena kapoor) इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही है। प्रेग्नेंसी का उनका सातवां महीना चल रहा है। हाल ही में वे 24 दिन हिमाचल प्रदेश में हॉलिडे एन्जॉय कर मुंबई आपस अपने घर लौटी है। दरअसल, उनके पति सैफ अली खान (saif ali khan) हिमाचल में अपकमिंग फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग कर रहे थे तो करीना भी बेटे तैमूर (taimur)को लेकर पति के पास पहुंच गई थी। मुंबई लौटने के बाद तैमूर अपनी छोटी बहन इनाया नौमी खेमू से मिलने पहुंचे। दोनों की क्यूट फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर भी दोनों की फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा- टिम-टिम और इनाया। बता दें कि सैफ की बहन सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी है इनाया। अक्सर इनाया और तैमूर की साथ में खेलते हुए क्यूट फोटोज आती रहती हैं।

तैमूर अक्सर अपनी बहन इनाया के साथ एन्जॉय करते नजर आते हैं। भाई-बहन दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है।
कुछ दिनों पहले करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर इनाया और तैमूर की एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में तैमूर अपनी छोटी बहन की किताब में ताकझांक करते दिखे थे। करीना द्वारा शेयर फोटो पर लोगों ने खूब कॉमेंट किए थे। एक ने लिखा था- तैमूर का ध्यान अपनी किताब पर नहीं है। सभी बच्चे एक जैसे होते हैं, अपना नहीं पढ़ेंगे, दूसरे के किताबों में ताका झांकी करते रहेंगे।
बात तैमूर की करें तो कुछ महीनें पहले सैफ ने एक इंटरव्यू में तैमूर के बिहेवियर को लेकर कहा कि वो घर में सभी पर धौंस जमाता है।
तैमूर प्ले स्कूल जाते हैं। किड जिम कम स्कूल की 3 महीने की फीस 15,000 रुपए है यानी हर महीने का चार्ज 5,000 रुपए है। खास बात ये है कि बच्चों के इस स्कूल में वीक में महज एक दिन की क्लास लगती है। यहां बच्चों के खेलने और सीखने के लिए काफी सारे इक्यूप्मेंट्स हैं। फिलहाल स्कूल बंद है।
करीना ने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को दिए इंटरव्यू में बताया था कि तैमूर को वो सामान्य कपड़े ही पहनाती हैं। उन्होंने बताया- 'मैं बेटे के लिए जारा, एडिडास और एचएनएम से शॉपिंग करती हूं। उसके लिए गुच्ची या पराडा जैसे ब्रांड के कपड़े नहीं लेती हूं'।
सैफ ने 'कॉफी विद करन' में बताया था कि बेटे तैमूर की एक फोटो 1500 रुपए में बिकती है। सैफ की मानें तो फोटो का इतना रेट किसी सुपरस्टार का भी नहीं है। तैमूर की फोटोज महंगी बिकने की सबसे बड़ी वजह उनकी क्यूटनेस है।
हाल ही में करीना ने अपने दूसरे बच्चे को लेकर कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बेटे तैमूर के नाम पर हुए विवाद और आने वाले बच्चे को लेकर कई सारी बातें की। 2016 में जब वे पहली बार मां बनी थीं तो उनके बेटे तैमूर के नाम को लेकर खासी कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी। उसी से सबक लेते हुए करीना इस बार हर कदम फूंक-फूंककर रख रही हैं।
सैफ और करीना इस बार अपने बच्चे के नाम को लेकर काफी सतर्क हैं। दोनों ने बच्चे के नाम के बारे में पहले से कोई प्लानिंग नहीं की है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।