- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- बेटे जेह को गोद में लिए लाड करती नजर आई करीना कपूर, बिना मेकअप दिखी बेबो के चेहरे पर दिखे लाल निशान
बेटे जेह को गोद में लिए लाड करती नजर आई करीना कपूर, बिना मेकअप दिखी बेबो के चेहरे पर दिखे लाल निशान
मुंबई. करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने जब से अपने छोटे बेटे जेह अली खान (Jeh Ali Khan) का चेहरा दिखाया है तभी से जेह कुछ ज्यादा ही लाइमलाइट में नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं करीना भी अब जेह के साथ हर जगह स्पॉट हो रही है। बुधवार सुबह बेबो बेटे के साथ अपने अपार्टमेंट के कैम्पस में नजर आई। इस दौरान वे बिना मेकअप थी और उनके चेहरे पर लाल निशान भी नजर आ रहे थे। करीना ने व्हाइट-ब्राउन प्रिटेंड शॉर्ट फ्रॉक पहन रखी थी। वे घर से बाहर बेटे जेह को गोद में लेकर निकली। मां की गोद में जेह काफी खुश नजर आए। वे गोद में ही बैठे-बैठे चीजों को बढ़े ही गौर से देख रहे थे। नीचे देखे करीना कपूर के साथ जेह और अन्य बॉलीवुड सेलेब्स की कुछ फोटोज...

करीना का दूसरा बेटा भी पहले बेटे यानी तैमूर अली खान की तरह ही बेहद क्यूट है। उन्होंने बताया था कि तैमूर अपने पापा की तरह दिखता है लेकिन जेह उनकी तरह दिखता है। जेह की फोटोज अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
बेटे को लेकर घर से निकली करीना ने कुछ देर जेह को प्यार किया, उसके माथे को चूमा और उसे नैनी की गोद में दे दिया। बाद में वे खुद हाथ में चाय का मग लिए नजर आई।
करीना कपूर का बेटा जेह ही नहीं इन दिनों तैमूर अली खान भी खूब लाइमलाइट बंटोर रहे हैं। आजकर तैमूर हर वक्त काफी मस्ती के मूड में नजर आते हैं।
बता दें कि करीना कपूर ने इसी साल फरवरी के महीने में दूसरे बेटे को जन्म दिया था। जेह के पैदा होने के कुछ महीने बाद वे काम पर लौट आई थी। उन्होंने कुछ ऐड शूट्स किए थे।
लंबे समय बाद बिपाशा बसु पति करन सिंह ग्रोवर के साथ नजर आई। कपल बांद्रा में एन्जॉय करता दिखा। इस दौरान बिपाशा बिना मेकअप भी काफी खूबसूरत दिख रही थी।
गुलशन कुमार की बहू दिव्या कुमार खोसला एयरपोर्ट पर नजर आई। उन्होंने चेहरे से मास्क हटाकर बकायदा मुस्कराते हुए फोटोग्राफर्स को पोज दिए।
जाह्नवी कपूर जिम के बाहर बहुत जल्दी में नजर आई। इस दौरान उन्होंने दो चोटी बना रखी थी। वे बैंगनी और फ्लोसेंट रंग के जिम वियर में स्पॉट हुई।
कार्तिक आर्यन और आलिया फर्नीचरवाला एक शूट के सिलसिले में बांद्रा में स्पॉट हुए। इस दौरान कार्तिक ने मास्क कैरी कर रखा था वहीं आलिया बिना मास्क के नजर आई।
सोनू निगम मां के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए। इस दौरान उनकी मां व्हीलचेयर पर थी और वे खुद अपने लैगेज को संभालते नजर आए।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।