- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- मम्मी करीना के साथ मिट्टी के बर्तन बना रहे तैमूर के चेहरे पर पहले दिखी उदासी फिर अचानक खिल उठा चेहरा
मम्मी करीना के साथ मिट्टी के बर्तन बना रहे तैमूर के चेहरे पर पहले दिखी उदासी फिर अचानक खिल उठा चेहरा
मुंबई. करीना कपूर (kareena kapoor) इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही है। करीना की प्रेग्नेंसी का छठा महीना चल रहा है और अब तो उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। करीना इन दिनों अपना खास ध्यान भी रख रही है। वैसे, आपको बता कि करीना फिलहाल मुंबई में नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश में हैं। दरअसल, करीना के पति सैफ अली खान (saif ali khan) अपनी अपकमिंग फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग हिमाचल की वादियों में कर रहे हैं और पत्नी भी बेटे तैमूर (taimur ali khan) के साथ यही है। करीना पति के साथ दिवाली मनाने आई थी। अभी वे कुछ दिन यहीं रहेगी। करीना और तैमूर की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इन फोटोज में करीना-तैमूर दोनों ही मिट्टी के बर्तन बनाते नजर आ रहे हैं।

सामने आई फोटोज में करीना और तैमूर दोनों के हाथों में गिली मिट्टी लगी है और दोनों ही पॉट बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
तैमूर मम्मी करीना को पॉट बनाते बेहद गौर से देख रहा है और मां का हाथ पकड़े खुद भी पॉट बनाने की कोशिश कर रहा है।
तैमूर इस दौरान कभी बेहद एक्साइडेट दिखा तो कभी सीरियस। जब करीना ने पॉट बना लिया तो तैमूर का चेहरा खिलखिला उठा।
तैमूर अपने मम्मी-पापा के साथ खूब एन्जॉय कर रहा है। तैमूर अभी साढ़े तीम साल का है लेकिन करीना का कहना है कि वे बेटे को बड़ों की तरह ही ट्रीट करती हैं।
इसके पहले एक वीडियो सामने आया था जिसमें करीना-सैफ, तैमूर और मलाइका-अर्जुन भी घूमते नजर आ रहे थे। इस दौरान कुछ लोग इनका वीडियो बनाने लगते तो तैमूर गुस्सा हो जाता है और जोर-जोर से गो-गो चिल्लाने लगता है।
बता दें कि करीना जब पहली बार 2016 में प्रेग्नेंट थीं तो उस वक्त उन्होंने कहा था कि वो चाहती हैं कि उनके घर पर बेटी जन्म ले। रिपोर्ट्स की मानें तो करीना ने बताया था कि वो जहां भी जाती हैं तो उनसे पूछा जाता है कि बेटा होने वाला है या बेटी?
इस सवाल का जवाब देते हुए करीना ने कहा था कि इससे क्या फर्क पड़ता है? वह लड़की हैं और चाहती हैं कि उनके घर लड़की पैदा हो। करीना ने यह भी कहा था कि उन्होंने अपने पेरेंट्स के लिए एक बेटे से ज्यादा किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।