- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- करिश्मा ने बिन मेकअप शेयर की फोटो तो लोग कर रहे तारीफ, एक बोला- ये तो करीना से जवान लग रही
करिश्मा ने बिन मेकअप शेयर की फोटो तो लोग कर रहे तारीफ, एक बोला- ये तो करीना से जवान लग रही
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। वो आखिरी बार 7 साल पहले आई फिल्म 'डेंजरस इश्क' में नजर आई थीं। करिश्मा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में करिश्मा बिन मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। फोटो के साथ करिश्मा ने कैप्शन लिखा है- संडे मॉर्निंग, वर्कआउट के बाद का ग्लो। करिश्मा की ये फोटो देख लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कोई उन्हें करीना से ज्यादा यंग बता रहा है तो कोई कह रहा है कि 'दिल तो पागल है' की निशा याद आ गई।
15

7 साल पहले इस फिल्म में दिखी थीं करिश्मा : बता दें कि करिश्मा कपूर आखिरी बार 2012 में आई फिल्म 'डेंजरस इश्क' में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने 2018 में आई शाहरुख की फिल्म 'जीरो' में गेस्ट अपीयरेंस किया था। हालांकि इस दौरान वो कुछ सेकंड्स के लिए ही बड़े पर्दे पर दिखी थीं।
25
करिश्मा ने 2003 में की थी शादी : 90's की 'जिगर', 'राजा बाबू', 'सुहाग', 'कुली नं.1', 'गोपी किशन', 'साजन चले ससुराल' और 'जीत' जैसी कई सुपरहिट फिल्में दे चुकीं करिश्मा ने 29 सितंबर, 2003 को बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। यह करिश्मा की पहली और संजय की दूसरी शादी थी। हालांकि 2012 से दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें आने लगीं और कपल अलग हो गया। करिश्मा मां बबिता के साथ मुंबई में रहने लगी थीं। उनके दो बच्चे समायरा और कियान हैं। बता दें कि संजय कपूर की पहली पत्नी डिजाइनर नंदिता महतानी थीं।
35
2016 में पति संजय कपूर से हुआ तलाक : 13 जून 2016 में मुंबई के फैमिली कोर्ट ने करिश्मा कपूर और संजय कपूर के तलाक को मंजूरी दी थी। तलाक के बाद संजय ने बच्चों के नाम 10 करोड़ रुपए का ट्रस्ट किया गया है तो वहीं करिश्मा को एक डुप्लेक्स दिया। बता दें, संजय बच्चों की पढ़ाई और बाकी खर्च भी उठा रहे हैं।
45
17 साल की उम्र में करिश्मा ने किया था डेब्यू : 25 जून 1974 को मुंबई में जन्मी करिश्मा ने 1991 में 'प्रेम कैदी' से बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसमें उनके हीरो हरीश कुमार थे। इसके बाद उन्होंने सुनील शेट्टी, अजय देवगन, सलमान खान, गोविंदा और अक्षय कुमार जैसे स्टार्स के साथ कई हिट फिल्में दीं। अक्षय कुमार ने तो पहली फिल्म (दीदार) ही करिश्मा कपूर के अपोजिट साइन की थी, जो 1992 में रिलीज हुई थी। लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया था, जब करिश्मा अक्षय का नाम सुनते ही फिल्म से हाथ खींच लिया करती थीं।
55
फ्लॉप रहा करिश्मा का कमबैक : लंबे समय तक एक्टिंग की दुनिया से दूर रहीं करिश्मा ने साल 2012 में 'डेंजरस इश्क' के जरिए कमबैक की कोशिश की थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। बता दें कि 1996 की सुपरहिट फिल्म 'राजा हिन्दुस्तानी' के लिए करिश्मा को पहली बार फिल्मफेयर के बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड से नवाजा गया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos