MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • Kim sharma Birthday: किम का एक बार नहीं 6 बार टूटा दिल, अब कर रही हैं लिएंडर पेस के साथ डेट

Kim sharma Birthday: किम का एक बार नहीं 6 बार टूटा दिल, अब कर रही हैं लिएंडर पेस के साथ डेट

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा (Kim Sharma) आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। 21 जनवरी 1980 में पैदा हुई किम अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने अफेयर को लेकर चर्चा में रहीं। 'मोहब्बते ' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली किम को लेकर कहा जाता था कि वो एक सफल अभिनेत्री बनेंगी। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। फिल्मों में वो अपना जलवा नहीं बिखेर पाई।धीरे-धीरे किम शर्मा एक्टिंग से दूर हो गईं। 10 साल हो गए हैं वो पर्दे पर नजर नहीं आई है।  बावजूद इसके वो आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। आइए जानते हैं किम शर्मा के जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प पलों के बारे में... 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jan 21 2022, 04:11 PM IST| Updated : Jan 21 2022, 04:27 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

किम शर्मा अभी टेनिस स्टार लिएंडर पेस (Leander Paes) के साथ डेट कर रही हैं। आए दिन दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है। अदाकारा अब खुलेआम अपने प्यार को जाहिर करती दिखाई देती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर लिएंडर पेस के साथ उनकी कई तस्वीरें हैं। 

28

हाल ही में किम शर्मा लिएंडर पेस के साथ छुट्टी बिताने फ्लोरिडा गई थी। यहां मैजिक किंगडम पार्क में दोनों ने खूब मस्ती की। अदाकारा ने इसकी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। एक तस्वीर में लिएंडर पेस और किम एक ही आइसक्रीम को खाते हुए नजर आ रहे हैं।

38

किम शर्मा महाराष्ट्र के अहमदनगर में पैदा हुई और उनका पूरा नाम किम मिशेल शर्मा है। उन्होंने 12वीं तक पढ़ाई की। इसके बाद मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। इसकी वजह से वो यूनिवर्सिटी में दाखिला नहीं ले पाई। उन्होंने बीच में ही पढ़ाई को अलविदा कह दिया। 

48

किम शर्मा को पहला टीवी विज्ञापन 'क्‍लोज-अप' टूथपेस्‍ट का मिला। दिल्ली ट्रिप के दौरान उन्होंने इसके लिए ऑडिशन दिया और फिर सलेक्ट हो गईं। साल 2000 में आदित्‍य चोपड़ा के डायरेक्‍शन में बनी 'मोहब्‍बतें' से किम शर्मा ने बॉलिवुड डेब्‍यू किया। फिल्‍म सुपरहिट रही। इसके बाद ‘तुमसे अच्छा कौन है’में वो नजर आईं। इसके बाद उन्होंने कई मूवी की लेकिन पहचान नहीं मिली।

58

किम 'मोहब्बते' मूवी के दौरान ही किसी के प्यार में पड़ गई थी।  वो वीजे यूडी यानी युद्ध‍िष्‍ठ‍िर को डेट कर रही थीं। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला। साल 2003 में दोनों अलग हो गए। लेकिन साल 2004 में उनका दिल फिर से धड़का। वो धड़कन क्रिकेटर युवराज सिंह के लिए थी। किम और युवराज सिंह 2007 तक साथ रहे। फिर दोनों की राहें अलग हो गईं। 

68

युवराज से ब्रेकअप के एक साल बाद 2008 में किम शर्मा स्‍पेनिश आर्टिस्‍ट कार्लोस को दिल दे बैठीं। चर्चा यहां तक थी कि दोनों शादी करने वाले हैं। लेकिन 2010 में कार्लोस से किम का ब्रेकअप हो गया और उसी साल किम ने अली पुंजानी से शादी कर ली। लेकिन अली पुंजानी के साथ भी उनका रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला। साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया।

78

जनवरी 2017 में ही किम का नाम मेन्‍सवीयर डिजाइनर अर्जुन खन्‍ना से जुड़ा। फैशन डिजाइनर के साथ किम का यह रिश्‍ता महज एक साल तक चला। इसके बाद इनकी जिंदगी में बॉलिवुड एक्‍टर हर्षवर्धन राणे की एंट्री हुई। लेकिन यहां भी बात ब्रेकअप पर ही खत्म हुई। 

88

 किम शर्मा एक लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। किम आखिरी बार 2010 में सिल्वर स्क्रीन पर नजर आई थीं। साल 2010 में तेलुगू फिल्म ‘यगम’ में वो एक्टिंग करती दिखाई दी थीं। 

और पढ़ें:

रिया चक्रवर्ती ने SUSHANT SINGH RAJPUT की खूबसूरत वीडियो शेयर कर लिखीं दिल की बात, फैंस के नम हुई आंखें

Kareena Kapoor के लिए आमिर खान ने खरीदी इतनी महंगी साड़ी, दुकानदार को चुकाई 4 गुना कीमत

सिर पर पगड़ी बांधे Salman Khan ने फोटो के साथ शेयर की एक पोस्ट, मैसेज देख कन्फ्यूज हुए फैंस

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved