- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- सुनील शेट्टी की बेटी से उनके 17 साल पुराने घर में शादी करेंगे KL राहुल, शुरू हुईं तैयारियां!
सुनील शेट्टी की बेटी से उनके 17 साल पुराने घर में शादी करेंगे KL राहुल, शुरू हुईं तैयारियां!
Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और टीम इंडिया के प्लेयर केएल राहुल जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बता दें कि दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं और अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं। हर कोई अब इस कपल को शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहता है। इसी बीच, खबर है कि दोनों जल्द शादी करनेवाले हैं और इसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। हालांकि, दोनों कब शादी करेंगे इसकी ऑफिशियल डेट का खुलासा अभी नहीं हुआ है। बता दें कि राहुल फिलहाल एशिया कप खेलने दुबई गए हुए हैं।
| Published : Sep 05 2022, 09:06 PM IST / Updated: Sep 05 2022, 09:55 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लवबर्ड्स ने हाल ही में मुंबई के बांद्रा में एक नया घर खरीदा है और वो जल्द ही इसमें शिफ्ट होनेवाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कपल की शादी मुंबई से कुछ दूरी पर स्थित खंडाला में हो सकती है।
रिपोर्ट्स की मानें तो अथिया और राहुल की शादी किसी 5 स्टार होटल में नहीं बल्कि अथिया के पापा सुनील शेट्टी के खंडाला वाले घर में हो सकती है। हाल ही में एक फेमस वेडिंग प्लानर अपनी टीम के साथ खंडाला में उनके घर भी गया था।
खंडाला में स्थित सुनील शेट्टी का घर 17 साल पहले बना था। यह घर प्रकृति के सुंदर नजारों के बीच बसा हुआ है। सुनील शेट्टी का यह घर बाहर से जितना आलीशान है, अंदर से उतना ही एंटीक और खूबसूरत भी है। घर के अंदरूनी हिस्सों को पौधों से सजाया गया है।
शादी में शामिल होने वाले करीबियों को जल्द ही दिसंबर के आखिर से जनवरी के पहले सप्ताह तक खुद को फ्री रखने के लिए कहा जाएगा। यानी अथिया और राहुल की शादी इसी बीच हो सकती है।
बता दें कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों के रिश्ते से घरवालों को भी कोई ऐतराज नहीं है। कुछ दिनों पहले केएल राहुल अपनी कमर की सर्जरी कराने विदेश गए थे तो अथिया भी उनके साथ गई थीं।
अथिया शेट्टी और केएल राहुल की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों एक-दूजे के और करीब आ गए। बाद में कपल ने सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) के बेटे अहान की डेब्यू मूवी तड़प की स्क्रीनिंग के दौरान कपल ने अपनी रिलेशनशिप को सबके सामने कबूल किया था।
अप्रैल, 2021 में केएल राहुल के बर्थडे पर अथिया ने उनकी एक फोटो शेयर की थी। इसके साथ ही अथिया ने केएल राहुल को बर्थडे विश करते हुए हार्ट इमोजी भी बनाया था। कुछ साल पहले अथिया शेट्टी केएल राहुल के साथ थाईलैंड टूर पर भी गई थीं। यहां दोनों ने समंदर किनारे जमकर वेकेशन एन्जॉय किया था, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।
सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी माना भी केएल राहुल (KL Rahul) को पसंद करती हैं। एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) पहले ही कह चुके हैं कि मेरी बेटी जिसे पसंद करेगी, उसकी शादी हम उसी से करेंगे। केएल राहुल और अथिया शेट्टी काम से वक्त निकालकर अक्सर घूमते हुए नजर आते हैं।
अथिया शेट्टी के करियर की बात करें तो वो फ्लॉप रहा है। उन्होंने सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म हीरो से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ सूरज पंचोली लीड रोल में थे। हालांकि, फिल्म बॉक्सऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।
इसके बाद अथिया शेट्टी फिल्म मुबारकां में अर्जुन कपूर के साथ नजर आईं। ये फिल्म एवरेज रही लेकिन इससे अथिया को कुछ खास फायदा नहीं हुआ। फिर वे नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ फिल्म मोतीचूर चकनाचूर में दिखीं। ये फिल्म कब आई और कब चली गई पता ही नहीं चला। इसके बाद वे किसी भी और फिल्म में नजर नहीं आई हैं।
ये भी देखें :
होनेवाले ससुर से भिड़ जाते हैं KL Rahul, कई बार अथिया के पापा सुनील शेट्टी से होती है जोरदार बहस