- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- 54 की उम्र में भी जबरदस्त फिट है Madhuri Dixit, जानें खुद को कैसे अप टू डेट रखती है धक-धक गर्ल
54 की उम्र में भी जबरदस्त फिट है Madhuri Dixit, जानें खुद को कैसे अप टू डेट रखती है धक-धक गर्ल
मुंबई. 54 साल की माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) का जन्म 15 मई, 1967 को मुंबई में हुआ था। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाली माधुरी उम्र के इस पड़ाव में भी एक्टिव हैं, हालांकि, वे अब कम ही फिल्मों में नजर आती है। इस उम्र में माधुरी ने खुद को एकदम फिट रखा हुआ है। वे खुद को अप-टू-डेट रखने के लिए रेग्युलर एक्सरसाइज करती है। लॉकडाउन की वजह से माधुरी दीक्षित अपने घर पर ही वर्कआउट कर रही है। सिर्फ माधुरी ही नहीं उनके पति श्रीराम नैने भी उनके साथ एक्सरसाइज कर रहे हैं।
/ Updated: May 15 2021, 10:56 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
इस उम्र में भी माधुरी बेहद खूबसूरत और फिट हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर आपको उनका फिटनेस सीक्रेट बताने जा रहे हैं।
माधुरी उठते ही सबसे पहले मॉर्निंग वॉक पर जाती है और लौटकर लाइट ब्रेकफास्ट लेती हैं, जिसमें कार्बोहाइड्रेड कम और प्रोटीन ज्यादा होता है।
माधुरी दीक्षित फिट रहने है लिए हर 2 घंटे में कुछ न कुछ खाती है। डाइट में वे सबसे ज्यादा हरे पत्ते वाली सब्जियां और फलों को शामिल करती हैं। इसके अलावा वे दिनभर में खूब पानी पीती है।
माधुरी अपनी डाइट में शिमला मिर्च जरूर शामिल करती हैं। उनका कहना है कि शिमला मिर्च में फाइबर होता है, जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर ब्लड प्रेशर और हार्ट को कंट्रोल में रखता है।
माधुरी अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए जापानी डाइट पसंद करती हैं। वे खाने में उबला, भुना, सेका या फिर हल्का तला खाना पसंद करती हैं। यहीं वजह है कि वो टोफू, मिक्स सब्जियां और मशरूम को जापानी कुकिंग स्टाइल में पका कर खाती है।
वे हर्बल चाय पीना पसंद करती है। खुद को हाइड्रेड रखने के लिए नारियल पानी पीती हैं।
माधुरी को जिम जाना पसंद नहीं। वे खुद को फिट रखने के लिए आउटडोर एक्सरसाइज, रनिंग और स्पोर्ट्स एक्टिविटीज करती हैं। रोज 15 से 20 मिनट योगा करती हैं। वे हफ्ते में 4 से 5 दिन डांस (कथक) की प्रैक्टिस करती हैं। डांस करने से उन्हें सबसे ज्यादा एनर्जी मिलती है।
माधुरी की ग्लोइंग स्किन का राज है कि वे रोज सोने से पहले चेहरे को क्लीनजर से साफ करती हैं। कभी-कभी टोनर का इस्तेमाल भी करती हैं। इसके अलावा चेहरे की फ्रेशनेस बनाएं रखने के लिए पर्याप्त नींद लेती हैं।
बता दें कि फिल्म अबोध से अपने करियर की शुरुआत करने वाली माधुरी को पहचान फिल्म तेजाब से मिली थी। माधुरी ने राम लखन, त्रिदेव, बेटा, खलनायक, किशन कन्हैया, दिल, हम आपके हैं कौन, दिल तो पागल है, देवदास, साजन, थानेदार जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।