- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- बेटी को Kiss, बेटे पर संगीन आरोप तो इस एक्ट्रेस के लिए छोड़ी पत्नी, विवादों भरी है महेश भट्ट की जिंदगी
बेटी को Kiss, बेटे पर संगीन आरोप तो इस एक्ट्रेस के लिए छोड़ी पत्नी, विवादों भरी है महेश भट्ट की जिंदगी
मुंबई. बॉलीवुड फिल्मों के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर महेश भट्ट (mahesh bhatt) 72 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 20 सितंबर, 1948 को मुंबई में हुआ था। वे एक ऐसे डायरेक्टर हैं जिन्होंने हमेशा लीक से हटकर फिल्में बनाई। फिल्मों में बोल्ड कंटेंट के लिए फेमस महेश की रील और रियल लाइफ हमेशा विवादों में रही हैं। जिस तरह उनकी फिल्में बोल्ड होती हैं, वैसे निर्णय उन्होंने अपनी जिंदगी में भी लिए थे। वे 24 साल छोटी बेटी पूजा भट्ट (pooja bhatt) के साथ लिपलॉप करके भी विवादों में आ चुके हैं। इतनी ही नहीं उनका बेटा राहुल भट्ट (rahul bhatt) आतंकी डेविड कोलमैन हेडली का जिम ट्रेनर भी रहा है। हालांकि, राहुल जब उन्हें ट्रेन कर रहा था तब वे नहीं जानते थे हेडली आतंकी है। महेश ने अपनी पहली पत्नी किरण भट्ट (kiran bhatt) को परवीन बाबी (parveen babi) की वजह से छोड़ दिया था। बता दें कि महेश और किरण की बेटी है पूजा।
| Published : Sep 20 2020, 11:59 AM IST / Updated: Sep 26 2020, 10:36 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
महेश भट्ट के पिता नानाभाई भट्ट ने लव मैरिज की थी। इनके पिता हिंदू थे तो वहीं मां शिया मुसलमान। महेश हमेशा अपने पिता से दूर ही रहे, क्योंकिन उनकी मां ने नानाभाई भट्ट से दूसरी शादी कर ली थी। उनके भाई मुकेश भट्ट भी फिल्म प्रोड्यूसर हैं।
महेश जब 20 साल के थे तभी से ही उन्होंने विज्ञापनों के लिए लेखन शुरू कर दिया था। हालांकि, स्कूल के दिनों से ही उन्होंने पैसे कमाने के लिए पार्ट टाइम जॉब करना शुरू कर दिया था। ऐसा माना जाता है कि महेश के व्यक्तित्व पर ओशो का काफी असर है, क्योंकि महेश ओशो रजनीश के अनुयायी हैं।
उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत निर्देशक राज खोसला के साथ बतौर सहायक निर्देशक के की थी। महेश ने पहली बार 1970 में आई फिल्म 'संकट' का निर्देशन किया था। कई शुरुआती असफलताओं के बाद 1979 में आई फिल्म 'लहू के दो रंग' से महेश को सफलता मिली। इससे बाद तो इनके कदम रूके नहीं। इन्होंने अपने ही जीवन से प्रेरित हो 'अर्थ' फिल्म का निर्माण किया।
महेश भट्ट का निजी जीवन भी खूब चर्चा में रहा। 1970 में उन्होंने किरण भट्ट से शादी की, जिससे उनके दो बच्चे, पूजा और राहुल भट्ट, हैं। लेकिन परबीन बॉबी से इश्क के चलते किरण को छोड़ दिया। महेश और परवीन बॉबी का अफेयर 3 साल तक चला। दोनों लिव-इन में थे, लेकिन परवीन की मानसिक बीमारी के कारण महेश ने उन्हें छोड दिया था।
इसके बाद महेश ने सोनी राजदान से दूसरी शादी की। आलिया, महेश और सोनी की ही बेटी हैं। सालों पहले बेटी पूजा भट्ट के साथ एक मैग्जीन के लिए लिपलॉक सीन देने के कारण भी उनको काफी विवादों का सामना करना पड़ा था।
1985 में 'जनम' फिल्म में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को परदे पर उतारने की कोशिश की, जिसकी बेहद तारीफ भी हुई। इसी दौर में उन्होंने 'आशिकी' बनाई। कहा जाता है कि ये फिल्म उनकी और किरण की रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित थी। फिल्म 'नाम' में भी उन्होंने अपनी लाइफ के कुछ पन्नों को उजागर किया था।
महेश भट्ट ने 'अर्थ', 'सारांश', 'जन्म', 'नाम', 'काश', 'डैडी', 'तमन्ना' और 'जख्म' जैसी संवेदनशील फिल्मों का निर्माण किया। वहीं उन्होंने राज, जिस्म, पाप, मर्डर, रोग, जहर, मर्डर 2, जिस्म 2 जैसी फिल्में बनाकर बोल्ड फिल्मों के डायरेक्टर के तौर पर पहचान बनाई।
अपनी तीनों बेटियों के साथ महेश भट्ट।