- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- मार्क जुकरबर्ग से ओबामा तक, बॉलीवुड स्टार्स ही नहीं बल्कि इन सेलेब्स ने भी छुपाई मिसकैरेज की बात
मार्क जुकरबर्ग से ओबामा तक, बॉलीवुड स्टार्स ही नहीं बल्कि इन सेलेब्स ने भी छुपाई मिसकैरेज की बात
मुंबई. मिसकैरेज होना एक आम बात है, लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि ये बहुत ही दर्दभरा अनुभव होता है। एक महिला मिसकैरेज होने की वजह से दिल की धड़कन का खोना, होर्मेन्स का असामान्य होना या ट्रॉमा जैसे स्थिति में जा सकती है। रिपोर्ट की मानें तो कहा जाता है कि 10-15 प्रतिशत महिलाओं का मिसकैरेज होता है। बहुत से कपल इसका सामना करते हैं। अक्सर खबरें बॉलीवुड से आती रही हैं कि इनका-उनका मिसकैरेज हुआ, लेकिन इस बात को बहुत कम लोग ही जानते हैं कि फेसबुक के संस्थापक की पत्नी और बराक ओबामा के पत्नी मिशाल का भी मिसकैरेज हो चुका है। आइए आज जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में जिन्होंने मिसकैरेज के बारे में खुलासा किया है।

फेसुबक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चान अब तीन बच्चों के पैरेंट्स हैं। दोनों ने खुलासा किया कि उन्हें मिसकैरेज का दर्दभरा अनुभव है। उन्होंने बताया कि प्रिसिला का तीन बार मिसकैरेज हुआ। प्रिसिला की प्रेग्नेंसी से दोनों को बहुत उम्मीदें होती थी, लेकिन मिसकैरेज की वजह से दोनों को काफी दुखों का सामना करना पड़ा।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा को भी मिसकैरेज का दुखद अनुभव रहा है। उन्होंने एक जगह लिखा कि मिसकैरेज होने से उन्हें शारीरिक तौर पर असहज महसूस होने लगा था। वो खुद को फेलियर तक समझने लगी थीं। वह बुरी तरह से टूट गई थीं।
दुनिया के सबसे पॉपुलर म्यूजिशियन और सिंगर बियोनसी अब तीन बच्चों की मां हैं। उन्हें भी मिसकैरेज का दर्दभरा एक्सपीरियंस रहा है। मिसकैरेज का असर उन पर इतना ज्यादा पड़ा कि वो जीवन और मृत्यु, सुख और दुख के बारे में पढ़ने लगी। अपने उद्देश्य को जानने लगीं। वो एक तरह से ट्रॉमा में चली गई थीं।
अजय देवगन की पत्नी और एक्ट्रेस काजोल न्यासा और युग की मां हैं। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि व्यस्त करियर के दौरान उनका कई बार मिसकैरेज हुआ। उन्होंने बताया कि 'कभी खुशी कभी गम' की शूटिंग के दौरान वह प्रेग्नेंट थीं। उस दिन उन्होंने अच्छे से शूटिंग की। इसके बाद उनका मिसैकेरेज हुआ। इतना ही नहीं इसके बाद उनका एक और मिसकैरेज हुआ, जिससे वह बुरी तरह से टूट गई थीं।
इसके अलावा आमिर खान की पत्नी किरण हमेशा अपने बेटे आजाद के जन्म से पहले अपने आईवीएफ चक्रों के बारे में मुखर रही हैं। आमिर ने एक चैट शो के दौरान बताया कि उन्होंने अपने अजन्मे बच्चे को गर्भ में खो दिया। उन्होंने कहा कि किरण और उनके अच्छे प्रयास के बावजूद उनका मिसकैरेज नहीं रोक पाए।
बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले एक्टर शाहरुख खान और गौरी खान के तीन बच्चे आर्यन, सुहाना और अबराम है। अबराम सेरोगेसी के जरिए हुए हैं। इनके जन्म से पहले गौरी खान को प्रेग्नेंसी के दौरान काफी तकलीफ हुई। आर्यन के जन्म से पहले कई बार मिसकैरेज हुआ।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।