- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 54 साल के इस एक्टर ने लगाए ऐसे पुशअप्स देखकर दंग रह गई पत्नी फिर कही दिल छू लेने वाली बात
54 साल के इस एक्टर ने लगाए ऐसे पुशअप्स देखकर दंग रह गई पत्नी फिर कही दिल छू लेने वाली बात
मुंबई. 54 साल के मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन फिटनेस फ्रीक हैं ये बात सभी जानते है। इस उम्र में भी उन्होंने खुद को इस तरह से फिट रखा है कि फिटनेस देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। वे अक्सर सोशल मीडिया पर लोगों को फिटनेस चैलेंज देते रहते हैं। इस बार मिलिंद ने लोगों को फिट रहने के लिए एक नई चुनौती दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो और फोटो शेयर की है, जिसमें वे सुपरमैन पुशअप्स लगाते नजर आ रहे हैं। पुशअप्स करते हुए हवा में उछलते दिख रहे हैं।

मिलिंद ने वीडियो और फोटो पर कैप्शन लिखा- अगला कदम सुपरमैन पुशअप्स, इसमें और ज्यादा विस्फोटक ताकत की जरूरत है। मेरा नया पसंदीदा काम जल्दी बेहतर होगा। निश्चित रूप से इसके लिए बाल भी मदद कर रहे हैं।
इस वीडियो को शूट करने वाली उनकी पत्नी अंकिता ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- और अभी तक उन्होंने ऐसा करते हुए अपना चार्म बनाए रखा है।
मिलिंद और अंकिता ने 2018 में शादी की थी। बता दें कि दोनों ने एक बार नहीं बल्कि दो बार शादी की थी। दोनों ने पहली शादी अलीबाग में क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स के बीच की थी। ये शादी महाराष्ट्रीयन-असमिया रीति-रिवाज से हुई।
मिलिंद और अंकिता ने दोबारा शादी भारत से बाहर पुर्तगाल और स्पेन में की थी। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी के फोटोज शेयर करते हुए लिखा था - "जंगल में बहते हुए झरने के बीच शादी करने का सपना था।" दोनों की दोबारा शादी में परिवारवाले मौजूद थे। सबसे खास बात ये थी कि दोनों ने 300 किमी नंगे पैर पैदल चलने बाद शादी की थी।
मिलिंद की अंकिता से शादी से पहले भी कई अफेयर रहे हैं। 2006 में उन्होंने फ्रेंच एक्ट्रेस मायलिन जम्पोनई से शादी की।हालांकि, तीन साल साथ रहने के बाद 2009 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद कुछ दिनों तक उनका अफेयर मॉडल शहाना गोस्वामी के साथ भी रहा। एक्स-मिस इंडिया रहीं मॉडल मधु सप्रे के साथ उनका अफेयर था।
मिलिंद की पत्नी अंकिता का असली नाम सुंकुस्मिता कंवर है। 2013 में उन्होंने एयर एशिया में बतौर केबिन क्रू केबिन एग्जीक्यूटिव काम करना शुरू किया था। वे असमी के अलावा, हिंदी, अंग्रेजी , फ्रेंच के साथ-साथ बंगाली भी बोल सकती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।