- Home
- Entertainment
- शादी के बिना ही मां बन गई थीं ये 6 एक्ट्रेस, किसी ने अकेले पाली बेटी तो किसी ने चुना अलग रास्ता
शादी के बिना ही मां बन गई थीं ये 6 एक्ट्रेस, किसी ने अकेले पाली बेटी तो किसी ने चुना अलग रास्ता
शादी और मदरहुड को लेकर हर किसी की सोच एक जैसी नहीं होती। काजल राघवानी ने ‘राइज एंड फॉल 2’ में बिना शादी मां बनने की इच्छा जताई। वैसे फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो शादी से पहले मां बनकर सबको चौंका चुकी हैं। जानिए इनकी कहानियां।

काजल राघवानी — शादी नहीं, मां बनने की इच्छा
भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में सोनम मलिक से बातचीत के दौरान अपनी निजी ख्वाहिश बताई। उन्होंने कहा, “शादी करने में कोई दिलचस्पी नहीं है, ठीक है? लेकिन मुझे मेरा बच्चा चाहिए। मैं खुद बच्चे को महसूस करना चाहती हूं और उस अनुभव को जीना चाहती हूं।” काजल ने बताया कि वह अपनी मां से भी इस इच्छा पर बात करती हैं। अब नज़र डालें उन एक्ट्रेसेस पर, जो बिना शादी मां बन चुकी हैं…

नीना गुप्ता — अकेले बेटी की परवरिश का फैसला
एक्ट्रेस नीना गुप्ता और वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स का रिश्ता 1980 के दशक में काफी चर्चा में रहा। रिचर्ड्स पहले से शादीशुदा थे, जिसके उन्होंने उन्होंने नीना से शादी नहीं की। फिर भी नीना ने बेटी मसाबा को जन्म देने और उसकी परवरिश खुद करने का फैसला लिया। उस दौर में यह कदम आसान नहीं था। आज मसाबा सफल फैशन डिजाइनर हैं, जबकि नीना अपने अनुभवों और सामाजिक दबावों पर खुलकर बात करती रही हैं।
सारिका — शादी से पहले मां बनीं, फिर अकेले संभाली जिंदगी
दिग्गज एक्ट्रेस सारिका और कमल हासन 1980 के दशक में साथ रहने लगे थे, जब लिव-इन रिश्तों को समाज में आसानी से स्वीकार नहीं किया जाता था। उनकी पहली बेटी श्रुति का जन्म शादी से पहले हुआ, जबकि दूसरी बेटी अक्षरा बाद में पैदा हुईं। कमल और सारिका ने बाद में शादी की, लेकिन उनका रिश्ता टिक नहीं पाया। सारिका ने अपनी बेटियों की परवरिश और सार्वजनिक जीवन में अपनी अलग पहचान बनाए रखी।
पुष्पावल्ली — रेखा की मां की अनकही कहानी
दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक्ट्रेस पुष्पावल्ली का नाम एक्टरजेमिनी गणेशन के साथ जुड़ा था। दोनों की दो बेटियां हुईं, जिनमें बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा भी शामिल हैं। हालांकि, उनके रिश्ते को शादी का रूप नहीं मिला। पुष्पावल्ली की जिंदगी उस दौर की उन महिलाओं की कहानी पेश करती है, जिन्हें निजी रिश्तों और बच्चों की जिम्मेदारी निभाते हुए सामाजिक मान्यताओं का सामना करना पड़ा।
साक्षी तंवर — शादी नहीं की, बेटी को गोद लेकर बनीं मां
टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस साक्षी तंवर ने शादी नहीं की, लेकिन 2018 में बेटी दित्या को गोद लेकर मातृत्व का सफर शुरू किया। साक्षी ने अपने परिवार को पूरा करने के लिए शादी को जरूरी शर्त नहीं माना।
रवीना टंडन — करियर के बीच दो बेटियों को लिया गोद
रवीना टंडन ने अपने फिल्मी करियर के दौरान पूजा और छाया नाम की दो बच्चियों को गोद लिया था। उस समय वह खुद भी जिंदगी के अहम पड़ाव पर थीं। बाद में उन्होंने 2004 में फिल्म वितरक अनिल थडानी से शादी की। इस शादी से उनके दो बच्चे हुए।
सुष्मिता सेन — दो बेटियों को गोद लेकर चुना मातृत्व
एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने शादी किए बिना मां बनने का फैसला लिया। उन्होंने 2000 में रेने और बाद में 2010 में अलीसा को गोद लिया। सुष्मिता कई बार अपनी बेटियों के साथ रिश्ते और उनके प्रति जिम्मेदारी पर बात कर चुकी हैं। उनके लिए मातृत्व उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।





