Box Office Alert: 5 फिल्मों की चुनौती के बीच ‘हनुमान अंश’ ने 73वें दिन यानी 11वें रविवार कमाई में 76.9% की छलांग लगाई। जानिए रविवार का कलेक्शन और वर्ल्डवाइड आंकड़े।

बॉक्स ऑफिस पर कुछ फिल्मों का सफर शुरुआती दिनों के बाद ही धीमा पड़ जाता है, लेकिन ‘हनुमान अंश’ की कहानी अब भी जारी है। रिलीज के 73 दिन पूरे होने के बाद भी यह फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित कर रही है। जबकि बॉक्स ऑफिस पर अब इसे एक-दो नहीं, बल्कि 5-5 फ़िल्में टक्कर दे रही हैं। इनमें रजनीकांत स्टारर 'जेलर', विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना स्टारर 'रणबाली', यामी गौतम स्टारर 'नयी नवेली', राजकुमार राव स्टारर 'प्रहार' और अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम 3' शामिल हैं। 73वें दिन यानी 11वें रविवार को 'हनुमान अंश' कि कमाई में 75 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ आई।

हनुमान अंश ने 73वें दिन कितनी कमाई की?

‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 73वें दिन यानी 11वें रविवार को लगभग 53 लाख रुपए का कारोबार किया। अगर एक दिन पहले यानी 72वें दिन के कलेक्शन (26 लाख रुपए) से तुलना करें तो यह 76.9 प्रतिशत ज्यादा है। 11वें वीकेंड में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 87 लाख रुपए हुआ है। 73 दिन बाद फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 339.85 करोड़ रुपए हो गया है। 'हनुमान अंश' का वीक वाइज कलेक्शन इस प्रकार है:-

हफ्ता भारत में नेट कलेक्शन 
पहला हफ्ता 1.08 करोड़ रुपए
दूसरा हफ्ता40 लाख रुपए
तीसरा हफ्ता10.40 करोड़ रुपए
चौथा हफ्ता61 करोड़ रुपए
पांचवां हफ्ता90.25 करोड़ रुपए
छठा हफ्ता80.25 करोड़ रुपए
सातवां हफ्ता44.80 करोड़ रुपए
आठवां हफ्ता29.20 करोड़ रुपए
नौवां हफ्ता10.60 करोड़ रुपए
दसवां हफ्ता11 करोड़ रुपए
ग्यारहवां हफ्ता87 लाख रुपए (3 दिन में)

Hanuman Ansh Worldwide Collection कितना हुआ?

शोभिनव सत्य स्टारर 'हनुमान अंश' ने 73वें दिन विदेशों से लगभग 10 लाख रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ ओवरसीज में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 48.60 करोड़ रुपए पहुंच गया है। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 401.07 करोड़ रुपए हुआ है। कुल मिलाकर दुनियाभर में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 449.67 करोड़ रुपए पर खड़ा है।

हनुमान अंश को टक्कर दे रहीं फिल्मों का रविवार को हाल ऐसा रहा :-

 जेलर 2 रणबालीनयी नवेलीप्रहारदृश्यम 3
रविवार की कमाई 55.85 करोड़ रुपए7.50 करोड़ रुपए4.40 करोड़ रुपए3.65 करोड़ रुपए6.25 करोड़ रुपए
शनिवार की कमाई(47.25 करोड़ रुपए7.30 करोड़ रुपए4 करोड़ रुपए3.15 करोड़ रुपए5 करोड़ रुपए
ग्रोथ18.2%2.7%10%15.9%25%
टोटल नेट कलेक्शन 199.90 करोड़ रुपए24.05 करोड़ रुपए11.65 करोड़ रुपए9.15 करोड़ रुपए347.35 करोड़ रुपए

‘जेलर 2’, ‘रणबाली’, ‘नयी नवेली’ और ‘प्रहार’ का यह पहला हफ्ता है, जबकि ‘दृश्यम 3’ तीसरे हफ्ते में चल रही है। ग्रोथ के हिसाब से देखें तो ‘हनुमान अंश’ 73वां दिन होने के बावजूद कई गुना ऊंची छलांग के साथ सभी नई फिल्मों पर भारी पड़ी है।