- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- लाल बनारसी साड़ी और सिंदूर में Mouni Roy लौटीं मुंबई, पति सूरज नांबियार के साथ लिपट कर दिया पोज
लाल बनारसी साड़ी और सिंदूर में Mouni Roy लौटीं मुंबई, पति सूरज नांबियार के साथ लिपट कर दिया पोज
मुंबई. न्यूलीवेड्स मौनी रॉय (Mouni Roy) और सूरज नांबियार ( Suraj Nambiar) अपनी शादी के वीडियो और तस्वीरें वायरल होने के बाद से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। इस कपल ने गोवा में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच ग्रैंड वेडिंग की। 27 जनवरी को कपल ने साउथ इंडियन और बंगाली रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंधे। शादी और पोस्ट वेडिंग सेलिब्रेशन के बाद कपल वापस मुंबई लौट आए हैं। इन्हें एयरपोर्ट पर पैपराजी ने स्पॉट किया। आइए नीचे देखते हैं दोनों किस अंदाज में कैमरे में कैद हुए...

मौनी रॉय और सूरज नांबियार जब एयरपोर्ट के बाहर निकले तो लोगों की निगाहें उनपर जाकर थम गई। अदाकारा शादी के बाद और भी हसीन लग रही थी। कपल ने ट्रेडिशनल आउटफिट पहन रखा था।
मौनी ने रेड बनारसी सिल्क साड़ी पहनी थी। इसके साथ मांग में सिंदूर और गले में सोने की चेन नजर आई। अदाकारा ने अपना मेकअप को लाइट रखा था। इसके साथ ही उन्होंने हैवी झुमके पहने कर इस पूरे लुक को कंप्लीट करती दिखाई दीं। मौनी साड़ी और खुले बालों में बहुत सुंदर लग रही थीं।
वहीं सूरज नंबियार ने ऑल-व्हाइट कुर्ता सेट पहना था और इसे ब्राउन सैंडल के साथ पेयर किया था। इसके साथ ही उन्होंने काला चश्मा लगा रखा था। वो पूरे लुक में बेहद स्मार्ट लग रहे थे।
कपल ने एयरपोर्ट पर एक दूसरे से लिपट कर शटरबग्स को पोज दिए। मौनी के चेहरे की खुशी देखते ही बनती थी। वो अपने हाथों की मेहंदी भी दिखाई नजर आईं।
मौनी ने पूरे वेडिंग में अलग-अलग लुक को अपनाया। साउथ इंडियन वेडिंग के लिए वो पूरी तरह उधर के परिधान को चुना। उन्होंने हैवी ज्वेलरी और व्हाइट रेड साड़ी पहनकर सूरज नंबियार का हाथ थामा। इसके बाद शाम को उन्होंने बंगाली रीति रिवाज से शादी की। उन्होंने रेड लहंगा और ज्वेलरी पहन कर बंगाली दुल्हन बनीं।
मौनी और सूरज की पहली मुलाकात साल 2019 में नए साल के मौके पर दुबई में हुई थी। वहीं दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। लंबे वक्त तक दोनों अपने रिलेशनशिप को छुपाकर रखा था।
मौनी रॉय के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ 'ब्रह्नास्त्र' में नजर आने वाली हैं।
और पढ़ें:
Bigg Boss 15 Grand Finale में Naagin 6 से उठेगा पर्दा, नई नागिन से रूबरू होगा पूरा देश
Pushpa की एक्ट्रेस Rashmika Mandanna हुईं Oops मूमेंट का शिकार, शॉर्ट ड्रेस में कर बैठीं ये गलती
Bigg Boss 15 का विनर का ताज इस कंटेस्टेंट के सिर सजेगा? Shweta Tiwari ने गलती से नाम का किया खुलासा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।