- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की प्री-वेडिंग पार्टी में पति अभिषेक के साथ ऐश्वर्या राय ने लगाए थे खूब ठुमके
मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की प्री-वेडिंग पार्टी में पति अभिषेक के साथ ऐश्वर्या राय ने लगाए थे खूब ठुमके
मुंबई/ उदयपुर. कंगना रनोट (kangana ranaut) के भाई अक्षत की शादी लेक सिटी उदयपुर में हुई। अक्षत के फेरे रस्में शुरू हो चुकी है। कंगना ने इसके लिए द लीला पैलेस के शीश महल को चुना है। बता दें कि द लीला पैलेस होटल को 2019 में न्यूयॉर्क ट्रैवल मैगजीन द्वारा विश्व का सर्वश्रेष्ठ होटल चुना गया था। कंगना ने द लीला पैलेस होटल को 14 नवंबर तक के लिए बुक किया है। इसी होटल में 2018 में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (mukesh ambani) की बेटी ईशा अंबानी (isha ambani) की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन आयोजित किए गए थे। अंबानी की बेटी के प्री-वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड सेलेब्स और फैमिली फ्रेंड्स शामिल हुए थे। ईशा की प्री-वेडिंग फंक्शन में ऐश्वर्या राय बच्चन (aishwarya rai bachchan) ने पति अभिषेक बच्चन (abhishek bachchan) के साथ अपनी ही फिल्म गुरु के गाने पर जमकर डांस किया था।

उदयपुर में हुए ईशा अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में ऐश-अभिषेक ही नहीं बल्कि शाहरुख खान, गौरी खान, कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा, आमिर खान, सलमान खान सहित मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, राधिका मर्चेंट, अनंत अंबानी, आकाश अंबानी, करन जौहर सहित कई सेलेब्स ने डांस किया था। मुकेश अंबानी ने बेटी की संगीत सेरेमनी में उसकी सबसे फेवरेट सिंगर बियोंसे को भी परफॉर्म करने के लिए इनवाइट किया।
बेटी के प्री-वेडिंग फंक्शन में मां नीता अंबानी ने भी डांस पेश किया था। उन्होंने इस मौके पर कृष्णलीला पेश की थी।
ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक के साथ खूब ठुमके लगाए थे। ऐश ने जहां सिल्वर पिंक कलर का लहंगा कैरी किया था वहीं अभिषेक ने लाल शेरवानी और सफेद पजामा पहना था।
शाहरुख खान ने पत्नी गौरी खान के साथ बेहतरीन परफॉर्मेंस दी थी।
कैटरीना कैफ ने भी ईशा की संगीत सेरेमनी में डांस किया था। इस मौके पर जाह्नवी कपूर, करिश्मा कपूर, परिणीति चोपड़ा भी मौजूद थी।
पापा मुकेश अंबानी और पति आनंद पीरामल का हाथ थामे प्री-वेडिंग फंक्शन में पहुंची थी ईशा अंबानी।
आमिर खान पत्नी किरण राव के साथ उदयपुर पहुंचे थे।
ईशा अंबानी ने अपने प्री-वेडिंग फंक्शन में एक से बढ़कर एक आउटफिट्स कैरी किए थे।
यूएस की पूर्व प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन भी इस मौके पर मौजूद थी।
नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के साथ यूएस की पूर्व प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन।
ईशा अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए पैलेस को बहुत ही शानदार तरीके से सजाया गया था।
अमेरिकी सिंगर बियोंसे ने इस मौके पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।