- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- नम्रता मल्ला ने कराया सेक्सी फोटोशूट, भोजपुरी एक्ट्रेस का डांस मूव्स देख हर कोई हैरान
नम्रता मल्ला ने कराया सेक्सी फोटोशूट, भोजपुरी एक्ट्रेस का डांस मूव्स देख हर कोई हैरान
मुंबई. 'दो घूंट मुझे भी पिला दे शराबी'गानें पर जब खेसारी लाल यादव (Khesari Lal yadav) के साथ नम्रता मल्ला (Namrata Malla) ने डांस मूव्स दिखाया तो हर कोई हैरान रह गया। भोजपुरी इंडस्ट्री में इतनी हॉट गर्ल कौन आ गई। जी हां, नम्रता मल्ला महज एक गाने के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री में छा गई। उन्होंने खुद को काफी स्टाइलिश बनाकर रखा है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली नम्रता आए दिन अपनी तस्वीर और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करके फैंस को खुश करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने समंदर में बिकिनी फोटोशूट कराया। आइए नीचे देखते हैं उनकी अदाओं से भरी तस्वीरें...

नम्रता मल्ला ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो समंदर में मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। उनके हॉटनेस को देखकर फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं।
'दो घूंट' फेम नम्रता बिकिनी में समंदर के बीच कातिलाना पोज देती नजर आईं। उनकी भीगीं जुल्फें और ग्लैमरस लुक पर फैंस की निगाहें जाकर टिक गईं।
ब्लैक और व्हाइट बिकिनी में एक्ट्रेस ने न्यूड मेकअप किया था। इसके साथ ही उन्होंने बड़ी सी एयरिंग पहन रखी थी। पूरे लुक को और भी ज्यादा हॉट बनाने के लिए उन्होंने नोज रिंग पहन रखा था।
समंदर के बीच में कभी बालों को झटकती तो कभी हुस्न की बिजलियां गिराती नम्रता मल्ला तस्वीरों में दिख रही हैं। उनकी स्माइल देख लोग मदहोश हो रहे हैं।
ये पहली बार नहीं है जब नम्रता ने बिकिनी में तस्वीरें शेयर की हैं। उनके इंस्टाग्राम को देखेंगे तो उनकी हॉटनेस से भरी हुई तस्वीरों को भरमार होगी। इसके साथ उनके डांस मूव्स की झलक भी देखने को मिलेगी।
नम्रता मल्ला बेली डांस में महारत हासिल की हुई हैं। वो दिल्ली में अपना डांस क्लास भी चलाती हैं। इसके साथ ही वो हरियाणी और पंजाबी म्यूजिक वीडियो में नजर आती हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो नम्रता मल्ला तेलगू फिल्म में आइटम नंबर करने जा रही हैं। इसके अलावा भी इनके पास कई प्रोजेक्ट्स हैं।
और पढ़ें:
एयरपोर्ट पर उर्फी जावेद फिर दिखी एकदम अलग स्टाइल में, देखें उनकी लेटेस्ट PHOTOS
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।