- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 6 महीने मां नीतू सिंह के साथ रहने के बाद आखिरकार उनको छोड़कर चली गई बेटी, इसलिए लेना पड़ा ये फैसला
6 महीने मां नीतू सिंह के साथ रहने के बाद आखिरकार उनको छोड़कर चली गई बेटी, इसलिए लेना पड़ा ये फैसला
मुंबई. 62 साल की नीतू सिंह (neetu kapoor) की बेटी रिद्धिमा कपूर (riddhima kapoor sahni) पिता ऋषि कपूर (rishi kapoor) की मौत के बाद दिल्ली से मुंबई आ गई थी। वे यहां अपनी बेटी समायरा के साथ आई थी। मां और भाई रणबीर कपूर के साथ वक्त बिताने के बाद अब वे वापस अपने घर दिल्ली लौट गई है। मुंबई में लगभग 6 महीने रहने के बाद बुधवार देर रात अपनी बेटी के साथ वापस दिल्ली के लिए निकल गई है। दरअसल, दिवाली के कारण उन्होंने अपने घर जाने का फैसला किया। मार्च में कोरोना के कारण पूरे देश में लॉकडाउन हो गया था, जिसके कारण रिद्धिमा अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाई और अंत में अपने पिता की शोक सभा में हुई शामिल। बता दें कि कैंसर पीड़ित ऋषि कपूर का निधन तबीयत बिगड़ने की वजह से 30 अप्रैल को हो गया था।

6 महीने बाद दिल्ली के लिए रवाना हुई रिद्धिमा ने बुधवार को मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने के बाद अपनी इंस्टा स्टोरीज पर खाली एयरपोर्ट की झलक दिखाई। इसके अलावा उन्होंने अपनी और बेटी समायरा के साथ एक बूमरैंग वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह अपनी बेटी के साथ कोरोना के सभी नियमों का पालन करती नजर आ रही हैं।
रिद्धिमा ने एक और फोटो पोस्ट की, जिसमे उन्होंने लिखा- वह जल्द ही मुंबई आएंगी वापस और यह सब करने के बाद उन्होंने अपनी मां नीतू कपूर के साथ एक फोटो शेयर की जिसमें उन्होंने एक लाल दिल वाली इमोजी भी लगाई।
रिद्धिमा ने अपने पिता ऋषि कपूर के निधन के बाद परिवार को बहुत ही अच्छी तरह सपोर्ट किया और एक चट्टान की तरह खड़ी रहीं। अपनी मां के साथ लगभग पिछले 6-7 महीनों तक वक्त बिताया।
मुंबई में रहने के दौरान, उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज भी शेयर की, कभी दिवंगत पिता को याद करते हुए तो कभी कपूर परिवार के साथ।
इतना ही नहीं रिद्धिमा ने इस दौरान अपना बर्थडे तो सेलिब्रेट किया ही साथ ही अपनी मां नीतू और भाई रणबीर का बर्थडे भी धूमधाम से मनाया। सेलिब्रेशन की फोटोज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थी।
रिद्धिमा ने भाई रणबीर के साथ रक्षा बंधन और कपूर फैमिली के साथ गणेश उत्सव मनाया था।
रिद्धिमा की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी शादी हो चुकी है और उनकी एक बेटी भी है। रिद्धिमा ने 25 जनवरी 2006 को अपने दोस्त और दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी से शादी की थी। भरत गारमेंट एक्सपोर्ट कंपनी के मालिक हैं। रिद्धिमा का भी खुद का 'आर' नाम से ज्वैलरी ब्रांड है। उनका करोड़ों का बिजनेस है।
रिद्धिमा लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करती है। यहां तक कि कई लोगों को पता भी नहीं है कि रणबीर की बहन कौन है? दरअसल, रिद्धिमा को शुरू से ही बॉलीवुड में कोई दिलचस्पी नहीं थी, इस कारण उन्होंने फिल्मी करियर न चुनते हुए अपनी मनमर्जी से फैशन डिजाइनिंग और इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स किया और फैशन इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।