- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- सफेद बाल, आंखों पर ढेर मेकअप और Neha Kakkar को अजीबोगरीब कपड़ों में देख सभी का दिमाग हुआ सुन्न
सफेद बाल, आंखों पर ढेर मेकअप और Neha Kakkar को अजीबोगरीब कपड़ों में देख सभी का दिमाग हुआ सुन्न
मुंबई. बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर्स में से एक नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) इन दिनों अपने गाने कांटा लगा.. (Kanta Laga) को लेकर खूब सुर्खियों बंटोर रही है। इस गाने को जितना फैन्स द्वारा पसंद किया जा रहा है उतना ही फैन्स उनके लेटेस्ट लुक को देखकर हैरान है। नेहा की वायरल हो रही फोटोज को देख लोग तरह-तरह के सवाल कर उन्हें छेड़ रहे हैं। बता दें कि नेहा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की, जिन्हें देखने का बाद लोग जमकर उनके मजे ले रहे हैं। नीचे पढ़े आखिर ऐसा कौन सा लुक देख लिया लोगों कि करने लगे अजीबोगरीब सवाल...

नेहा कक्कड़ जिस लुक में अपनी फोटोज शेयर की वैसा लुक पहली बार देखने मिल रहा है। सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है नेहा पिंक क्रॉप टॉप और ग्रीन शॉर्ट में नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने बालों सफेद कलर किया हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने अपने सिर पर एक स्कार्फ बांधा हुआ है।
नेहा कक्कड़ का ये हिप्पी लुक देखकर सोशल मीडिया पर फैन्स कमेंट कर रहे हैं। कुछ रणवीर सिंह और कार्डी बी से उनकी तुलना कर रहे हैं।
एक ने कमेंट करते हुए पूछा- अभी-अभी रणवीर सिंह से मिलकर आई हो क्या? एक अन्य ने लिखा- देसी वंडर वूमन। एक बोला- आप पर ये लुक बिल्कुल भी सूट नहीं कर रहा है। वहीं कई कमेंट में लोग नेहा का मजाक भी उड़ा रहे हैं।
आपको बता दें कि नेहा कक्कड़ का ये लुक उनके नए गाने कांटा लगा.. का हिस्सा है। उनके नए गाने को अभी तक 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
बता दें कि नेहा ने रोहनप्रीत सिंह से अक्टूबर 2020 में शादी की थी और शादी के बाद वह इस नए घर में रह रही हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने गृह प्रवेश की फोटोज और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए थे।
नेहा कक्कड़ का नाम आज बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स में शुमार हैं। उन्होंने 4 साल की उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था। बचपन में ही नेहा और उनके परिवार ने बहुत तकलीफें झेलीं। पापा समोसा बेचते थे और उस आमदनी में घर का गुजारा करना बहुत ही मुश्किल था।
नेहा कक्कड़ को लोगों के बीच पहचान बनाने में एक गाने ने काफी मदद की। उन्होंने 2008 में अपना एल्बम 'नेहा द रॉक स्टार' रिलीज किया था। इस एल्बम को मीत ब्रदर्स ने कम्पोज किया था। इसके बाद 2015 में यू-ट्यूब चैनल से बॉलीवुड गानों का मैशअप शेयर किया था। जिसके चलते नेहा को काफी फेम मिला।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।