MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • 42 साल पहले पत्नी रह चुकी मिस इंडिया तो बेटे ने किया सलमान की फिल्म में काम, ऐसी है 'बाबू भैया' की Family

42 साल पहले पत्नी रह चुकी मिस इंडिया तो बेटे ने किया सलमान की फिल्म में काम, ऐसी है 'बाबू भैया' की Family

मुंबई। फिल्म 'हेराफेरी' में बाबू भैया का किरदार निभाने वाले परेश रावल (Paresh Rawal) 66 साल के हो गए हैं। 30 मई 1950 को उनका जन्म मुंबई (महाराष्ट्र) में हुआ था। यहां के नरसी मोंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से पढ़ाई करने वाले परेश रावल ने करियर की शुरुआत 1984 में आई फिल्म 'होली' से की थी। हालांकि, उन्हें सफलता इसके दो साल बाद ब्लॉकबस्टर फिल्म 'नाम' से मिली थी। इसमें उन्होंने राणा का किरदार निभाया था। अपने 36 साल लंबे करियर में उन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। परेश रावल आखिरी बार 2020 में रिलीज हुई फिल्म 'कुली नंबर वन' में नजर आए थे। वैसे, परेश रावल के बारे में तो लोग काफी कुछ जानते हैं, लेकिन उनकी फैमिली के बारे में कम ही लोगों को पता है।  

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : May 30 2021, 08:45 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

परेश रावल ने 1979 में मिस इंडिया का ताज पहनने वाली एक्ट्रेस स्वरूप संपत से 1987 में शादी की थी। दोनों पहली बार साल 1975 में मिले थे। उस समय दोनों ही कॉलेज में पढ़ाई करते थे। स्वरूप को देखते ही परेश उनसे प्यार करने लगे थे और अपने दोस्त से कहा था कि मैं इसी लड़की से शादी करूंगा।

210

स्वरूप ने पहली बार परेश को स्टेज पर परफॉर्म करते देखा तो वो उनकी एक्टिंग की फैन हो गईं और बैक स्टेज जाकर उन्होंने परेश से पूछा कि वे कौन हैं। स्वरूप को भी थिएटर का शौक था। इसी तरह दोनों में दोस्ती हो गई और फिर प्यार।

310

1987 में दोनों ने बहुत ही सिंपल तरीके से शादी की थी। शादी में दोनों फैमिली के करीबी लोग ही आए थे। शादी लक्ष्मीनारायण मंदिर कम्पाउंड, मुंबई में हुई थी। स्वरूप संपत के मुताबिक, उस दौरान 9 पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ हमारी शादी कराई थी।

410

परेश रावल के बड़े बेटे आदित्य रावल ने 2020 में फिल्म 'बमफाड़' से डेब्यू किया है। इसमें उनके साथ फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' में काम कर चुकीं शालिनी पांडे भी नजर आई थीं। बता दें कि परेश रावल के दो बेटे हैं। आदित्य बड़े हैं, जबकि छोटे बेटे का नाम अनिरुद्ध है। 

510

परेश के बड़े बेटे आदित्य रावल रवीन्द्रनाथ टैगोर और शेक्सपीयर के फैन हैं। वो इनसे प्रभावित हैं और इनके लिटरेचर को काफी पसंद करते हैं। इसके अलावा आदित्य अमेरिका और इंडिया में स्क्रीनप्ले राइटर का काम भी करते हैं। आदित्य अपने प्लेटाइम क्रिएशंस के बैनर तले कुछ फिल्में भी बनाना चाहते हैं।

610

परेश रावल के छोटे बेटे अनिरुद्ध रावल ने सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' में काम किया है। अनिरुद्ध ने सलमान के साथ स्क्रीन शेयर नहीं की बल्कि बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर वे इस फिल्म से जुड़े थे। ये अनिरुद्ध की पहली फिल्म थी।

710

परेश रावल की पत्नी स्वरूप संपत ने टीवी कॉमेडी शो 'ये जो है जिंदगी' में काम किया, जो काफी हिट हुआ। इसमें वो दिवंगत एक्टर शफी इनामदार की वाइफ के रोल में दिखी थीं। कहा जाता है कि इस सीरियल की खातिर उन्होंने कई इम्पॉर्टेन्ट शोज के ऑफर भी ठुकरा दिए थे। इसके अलावा उन्हें 90 के दशक के शो 'ये दुनिया गजब की', ऑल द बेस्ट में भी देखा जा चुका है।

810

स्वरूप संपत दिव्यांग (डिसेबल्ड) बच्चों को एक्टिंग सिखाती हैं। इसके अलावा उन्होंने कुमकुम बनाने वाली कंपनी श्रृंगार के लिए मॉडलिंग भी की है। गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें बच्चों के लिए होने वाले एजुकेशन प्रोग्राम का हेड सिलेक्ट किया था।
 

910

परेश रावल ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। इनमें राम लखन, स्वर्ग, योद्धा, जिगर, रूप की रानी चोरों का राजा, मुकाबला, दिलवाले, अंदाज अपना अपना, मोहरा, क्रांतिवीर, बाजी, हीरो नंबर वन, जुदाई, गुप्त, दौड़, चाची 420, सत्या, चाइना गेट, हसीना मान जाएगी, हद कर दी आपने, हेराफेरी, नायक, आंखें, आवारा पागल दीवाना, ऐतराज, गरम मसाला, भूलभुलैया, वेलकम, रेडी, वेलकम बैक और संजू जैसी प्रमुख फिल्मों में काम किया है। 

1010

पत्नी स्वरूप संपत और बेटों आदित्य और अनिरुद्ध के साथ परेश रावल।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Border एक्टर का हार्ट अटैक से निधन, जानिए कौन थे वो और कितनी फिल्मों में आए नज़र
Recommended image2
Dhurandhar 2 की आहट ने बिगाड़ा बॉक्स ऑफिस का खेल, सनी देओल की गबरू समेत ये 4 फ़िल्में हुईं पोस्टपोन
Recommended image3
Priyanka Chopra- Nick Jonas का सबसे मुश्किल दौर, 12-12 घंटे अस्पताल में कटीं दर्दभरी रातें!
Recommended image4
Dhurandhar 2 से पंगा लेने डरा ये डायरेक्टर, पोस्टपोन की अपनी फिल्म-बताई नई डेट
Recommended image5
Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved