- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- जब करीना कपूर के छोटे दादा ने जड़ दिया था पूनम ढिल्लन को थप्पड़, यह देख शॉक्ड रह गई थी हीरोइन
जब करीना कपूर के छोटे दादा ने जड़ दिया था पूनम ढिल्लन को थप्पड़, यह देख शॉक्ड रह गई थी हीरोइन
मुंबई. गुजरे जमाने की एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन (Poonam Dhillon) 59 साल की हो गई हैं। 18 अप्रैल 1962 को कानपुर, उत्तर प्रदेश में जन्मी पूनम ने 16 साल की उम्र में मिस यंग इंडिया का खिताब जीता था। निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा (Yash Chopra) को पूनम इस कदर पसंद आईं कि अपनी फिल्म त्रिशूल में काम करने का ऑफर दे दिया। लेकिन पूनम डॉक्टर बनना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने मना कर दिया। हालांकि बाद में काफी समझाने पर पूनम फिल्म करने के लिए तैयार हो गईं। पहली ही फिल्म में पूनम को संजीव कुमार, शशि कपूर और अमिताभ बच्चन जैसे स्टार के साथ काम करने का मौका मिला। इस फिल्म से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा है जो शोयद कम ही लोग जानते हैं। दरअसल, फिल्म की शूटिंग के दौरान एक ऐसी घटना घटी थी जिससे पूनम शॉक्ड रह गई थी।

दरअसल, इस फिल्म के एक सीन में उनके को-एक्टर शशि कपूर को थप्पड़ मारना था। जैसे ही यश चोपड़ा ने एक्शन बोला शशि कपूर ने पूनम को बिना बताए जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।
हालांकि, शशि कपूर ने ऐसा इसलिए किया ताकि सीन रियल लगे लेकिन पूनम के लिए तो बेहद शॉकिंग था। बाद में शशि कपूर को अपनी गलती समझ आई और उन्होंने पूनम से माफी मांगी।
इसके बाद यश चोपड़ा ने ही अपनी फिल्म नूरी में उन्हें लीड रोल दिया। यह फिल्म इतनी सफल रही कि इसके लिए पूनम ने फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था।
पूनम ने कई सुप हिट फिल्मों में काम किया। उन्होंने दर्द, निशान, जमाना, सोहनी महीवाल, तेरी मेहरबानियां, सवेरे वाली गाड़ी, कर्मा, नाम, मालामाल,एक चादर मैली सी, बसेरा, कसम, लैला जैसी कई फिल्मों में काम किया। लंबे समय तक फिल्मों में अपना जलवा बिखेरने के बाद पूनम ने छोटे पर्दे का रुख किया। वे बिग बॉस सीजन 3 का भी हिस्सा रहीं।
पूनम ने 1988 में प्रोड्यूसर अशोक ठकारिया से शादी की। शादी के बाद कुछ साल अच्छे गुजरे। पूनम एक बेटे और एक बेटी की मां बनीं। बच्चों के जन्म के बाद उन्होंने महसूस किया कि अशोक अपने कामों में कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने लगे हैं।
हालांकि, शादी के कुछ साल बाद उन्हें पता चला कि उनके पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। पूनम ने अपने पति को सबक सीखाने की सोची लेकिन जब फायदा नहीं हुआ तो उन्होंने 1997 में अशोक से अलग होने का फैसला ले लिया।
1992 में आई फिल्म 'विरोधी' के बाद पूनम ने करीब पांच साल तक फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया था। 1997 में फिल्म 'जुदाई' से उन्होंने बॉलीवुड में कमबैक किया।
1995 में पूनम ने ऑडियंस की पसंद को देखते हुए स्मॉल स्क्रीन का भी रुख किया और 'अंदाज', 'किटी पार्टी', 'बिग बॉस-3' जैसे शोज का हिस्सा बनीं। पूनम सोनी टीवी पर टेलीकास्ट हुए शो 'एक नई पहचान' (2013-2014) में काम कर चुकी हैं।
पूनम सक्सेसफुल बिजनेस वुमन भी हैं। वे वैनिटी नाम से एक फेमस मेकअप कंपनी चला रही हैं। पूनम ने कई बार पॉलिटिक्स में हाथ आजमाने की कोशिश भी की। लेकिन यह फील्ड उन्हें रास नहीं आया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।