- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- तीन बेटियों और 6 नाती-नातिन से भरा-पूरा है प्रेम चोपड़ा का परिवार : PHOTOS
तीन बेटियों और 6 नाती-नातिन से भरा-पूरा है प्रेम चोपड़ा का परिवार : PHOTOS
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर प्रेम चोपड़ा 84 साल के हो गए हैं। 23 सितंबर 1935 को लाहौर, पंजाब (अब पाकिस्तान) में जन्मे प्रेम चोपड़ा ने अपने करियर में करीब 380 फिल्मों में काम किया है। 1960 से लगातार फिल्मों में सक्रिय प्रेम को बॉलीवुड के फेमस विलेन के रूप में जाना जाता है। वैसे, प्रेम चोपड़ा की रील लाइफ के बारे में तो ज्यादातर लोग जानते हैं, लेकिन उनकी रियल लाइफ के बारे में कम ही लोगों को पता है।
15

तीन बेटियों के पिता हैं प्रेम चोपड़ा : प्रेम चोपड़ा की तीन बेटियां हैं। रकिता, पुनीता और प्रेरणा। बड़ी बेटी रकिता ने स्क्रीन राइटर और पब्लिसिटी डिजाइनर राहुल नंदा से शादी की है। इसी तरह मंझली बेटी पुनीता की शादी सिंगर और टीवी एक्टर विकास भल्ला से हुई है। छोटी बेटी प्रेरणा ने शरमन जोशी से शादी की है। शरमन स्टाइल, एक्सक्यूज मी और 3 इडियट्स जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं।
25
प्रेम चोपड़ा के 6 नाती-नातिन प्रेम चोपड़ा के 6 नाती-नातिन हैं। रकिता और राहुल नंदा की एक बेटी है, जिसका नाम रिशा है। वहीं, पुनीता और विकास भल्ला की एक बेटी सांची और बेटा वीर हैं। प्रेरणा और शरमन जोशी की बेटी ख्याना और ट्विन्स विहान और वर्यान हैं।
35
प्रेम चोपड़ा को डॉक्टर बनाना चाहते थे उनके पिता : प्रेम चोपड़ा 6 भाई-बहनों में तीसरे नंबर के हैं। लाहौर में जन्मे प्रेम चोपड़ा की फैमिली बंटवारे के बाद शिमला, हिमाचल प्रदेश शिफ्ट हो गई थी, जहां वे पले-बढ़े। स्कूलिंग उन्होंने शिमला से ही की। प्रेम ने पंजाब यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया है। इस दौरान वे नाटकों में भाग लेते रहते थे। प्रेम के पिता उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन वे ग्रैजुएशन करने के बाद मुंबई आ गए और जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री ले ली।
45
एक्शटर शरमन जोशी प्रेम चोपड़ा के सबसे छोटे दामाद हैं। इसके साथ ही शरमन टीवी के फेमस एक्टर रोहित रॉय के साले भी हैं। उनकी बहन मानसी जोशी रोहित रॉय की पत्नी हैं।
55
ऋषि और रणधीर कपूर के मौसा लगते हैं प्रेम चोपड़ा : प्रेम चोपड़ा की शादी राजकपूर की पत्नी कृष्णा की बहन उमा से हुई है। जाने-माने राइटर और डायरेक्टर लेख टंडन प्रेम के पास इस शादी का प्रपोजल लेकर थे। बता दें कि उमा और कृष्णा बॉलीवुड एक्टर रहे राजेंद्र नाथ और प्रेम नाथ की बहने हैं। इस लिहाज से प्रेम चोपड़ा और राजकपूर आपस में साडू भाई हैं। वहीं प्रेम चोपड़ा रिश्ते में रणधीर और ऋषि कपूर के मौसा लगते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos