- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- ये किसे गुस्से में देख रहा करीना का बेटा, अब प्रेग्नेंट मम्मी को तैमूर की शैतानियां कर रही परेशान
ये किसे गुस्से में देख रहा करीना का बेटा, अब प्रेग्नेंट मम्मी को तैमूर की शैतानियां कर रही परेशान
मुंबई. करीना कपूर (kareena kapoor) इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही है। प्रेग्नेंसी के 8वें महीने में करीना को बढ़े पेट के साथ चलना मुश्किल हो रहा है फिर भी वे बेटे तैमूर अली खान (taimur ali khan) की खुशी की खातिर उन्हें दोस्त निखिल द्विवेदी के बेटे की बर्थडे पार्टी में लेकर गई। मम्मी के साथ कार में बैठे तैमूर की जैसे ही मीडिया फोटोग्राफर्स ने फोटोज क्लिक की वे उन्हें गुस्से में आंखे निकालकर देखने लगे। बता दें कि 4 साल के तैमूर अब समझदार हो गए हैं और चीजों को समझने लगे है। और अब उन्हें अपनी फोटोज भी क्लिक करवाना पसंद नहीं है। जब भी कैमरामैन उनकी फोटोज क्लिक करते है वे गुस्सा हो जाते हैं और जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं।

मम्मी करीना के साथ कार में बैठे तैमूर ने ब्लैक रंग की टी-शर्ट और ब्लू जीन्स पहन रखी थी। सफेद रंग के शूज के साथ वे चेहरे पर मास्क लगाए भी नजर आए। इस दौरान तैमूर मम्मी करीना को अपनी शैतानी हरकतों से परेशान करते भी नजर आए।
बता दें कि करीना इन दिनों घर पर अकेली है। पति सैफ अली खान अपनी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में मुंबई से बाहर है। यहीं वजह है कि उन्हें तैमूर को अकेले ही संभालना पड़ रहा है।
प्रेग्नेंसी में करीना का चेहरे काफी ग्लो करने लगा है। वे इन दिनों अपना खास ध्यान रख रही है। इतना ही नहीं वे फ्रेंड्स के साथ पार्टीज भी एन्जॉय कर रही है।
आपको बता दें कि करीना इन दिनों अपने नए घर का इंटीरियर करवा रही है। वे रोज अपने नए घर पर एक बार जरूर विजिट करती है। खबरों की मानें तो करीना अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने से पहले अपने इस नए घर में शिफ्ट होने वाली है। उनका यह नया घर उनके अभी वाले घर के एकदम सामने ही है।
जल्द ही दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली करीना का वजन भी प्रेग्नेंसी में काफी बढ़ गया है। करीना कई बार बता चुकी हैं कि इसे लेकर वो टेंशन में नहीं रहती हैं। वे कह चुकी है कि इस बात का अनुभव उन्हें तैमूर के समय भी हुआ था।
कार से उतरते ही तैमूर फोटोग्राफर्स को गुस्से में देखने लगे। सैफ ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बेटा अब ज्यादा शैतानी करने लगा है।
कोरोना की वजह से तैमूर का स्कूल इन दिनों बंद है इसलिए वे मम्मी-पापा के साथ ही घर पर वक्त बीता रहे हैं। बता दें कि तैमूर हफ्ते में सिर्फ एक ही स्कूल जाता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।