- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- बेटे की खुशी के लिए करीना ने रखी हेलोवीन पार्टी, बच्चों के साथ खेलते तैमूर को पहचानना हुआ मुश्किल
बेटे की खुशी के लिए करीना ने रखी हेलोवीन पार्टी, बच्चों के साथ खेलते तैमूर को पहचानना हुआ मुश्किल
मुंबई. दुनियाभर में हेलोवीन (halloween) का जश्न धूमधाम से मनाया गया। आमजनों से लेकर सेलेब्स तक ने इस उत्सव को मनाया। वहीं, प्रेग्नेंट करीना कपूर (kareena kapoor) ने अपने बेटे तैमूर अली खान (taimur ali khan) की खुशी की खातिर घर पर हेलोवीन पार्टी रखी। इस पार्टी में तैमूर के दोस्त मौजूद थे। करीना ने पार्टी की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फोटो में आप देखेंगे कि तैमूर ने अपने चेहरे पर रेड पेंट लगा रखा है और एक ब्लैक आउटफिट पहना है। तैमूर के दोस्त भी हैलोवीन लुक में नजर आ रहे हैं। करीना ने भी इस पार्टी से अपनी फोटोज शेयर की हैं। इस दौरान करीना ने जो ड्रेस पहनी है उसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। करीना के साथ तैमूर के दोस्तों की मम्मी नजर आ रही हैं।
| Published : Nov 02 2020, 02:24 PM IST / Updated: Nov 06 2020, 11:16 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
पार्टी में तैमूर ने अपने दोस्तों के साथ जमकर मस्ती की। इस मौके पर उनके लिए हेलोवीन से जुड़े कुछ गेम भी रखे गए थे।
अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते तैमूर। चेहरे पर लाल रंग लगा होने से तैमूर को पहचान पाना मुश्किल हो रहा है।
पार्टी में शामिल तैमूर के दोस्त भी अलग-अलग हेलोवीन कॉस्ट्यूम पहने और मस्ती करते नजर आए।
पार्टी में बच्चों के मनोरंजन के लिए गम भी रखे गए थे। इस दौरान भी सभी बच्चों ने खूब एन्जॉय किया।
एक गेम के दौरान कुछ गुडिज को हवा में उछाला गया जिन्हें तैमूर सहित उनके सारे दोस्त अपनी क्यूट छोटी-छोटी पंपकिन शेप की टोकरियों में रखा। मस्ती की इन फोटोज को शेयर करते हुए करीना ने लिखा- सबसे शानदार हेलोवीन पार्टी।
करीना ने भी तैमूर के दोस्तों की मम्मी के साथ पोज दिए।
हाल ही में करीना अपनी बिल्डिंग के नीचे नजर आई थी। इस दौरान उनके पैरों में सूजन और बेबी बंप साफ नजर आ रहा था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो बेबो ने हाल ही में अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्डा' की शूटिंग पूरी की है।