MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • इस हीरो के भाई से प्यार करने की मिली एक्ट्रेस को दिल दहलाने वाली सजा, इन्होंने ही दी दर्दनाक मौत

इस हीरो के भाई से प्यार करने की मिली एक्ट्रेस को दिल दहलाने वाली सजा, इन्होंने ही दी दर्दनाक मौत

मुंबई. 70 के दशक की वो एक्ट्रेस जिसने अपने फिल्मी करियर में महज 7 फिल्मों में ही काम किया लेकिन उसका अंत बेहद दर्दनाक रहा। हम यहां बात कर रहे हैं प्रिया राजवंश (Priya Rajvansh) की। उनकी आज 21वीं डेथ एनिवर्सरी है। उनका निधन 27 मार्च, 2000 में मुंबई में हुआ था। प्रिया का असली नाम वीरा सुंदर सिंह है। वे बिना शादी किए ही देव आनंद (Dev Anand) के बड़े भाई डायरेक्टर चेतन आनंद (Chetan Anand) के साथ पत्नी की तरह रहने लगी थी लेकिन यह बात चेतन के बेटों को पसंद नहीं आई और उन्होंने नौकरों के साथ मिलकर प्रिया का मर्डर कर दिया था। बता दें कि जब प्रिया नाटकों में काम करती थीं, तभी एक फोटोग्राफर ने उनकी फोटोज खींची थी। इन्हीं फोटोज को एक दोस्त के घर पर चेतन आनंद ने देख लिया और उन्हें प्रिया भा गईं। 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Mar 27 2021, 04:41 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

प्रिया अपने दौर की एक ऐसी एक्ट्रेस थीं, जिन्होंने लंदन से आकर भारतीय सिनेमा में अपनी पहचान बनाई थी। हीर रांझा जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेरने वालीं प्रिया का बचपन और जवानी काफी खुशहाल बीते, लेकिन उनके बुढ़ापे का एक दर्दनाक अंत हुआ। 

29

प्रिया का जन्म 1937 में शिमला में हुआ था। यहीं उनकी शुरुआती पढ़ाई हुई। उनको बचपन से ही कला में रुचि थी। उन्होंने पढ़ाई के दौरान कई नाटकों में हिस्सा लिया। वन विभाग में कंजर्वेटर रहे उनके पिता को संयुक्त राष्ट्र संघ की तरफ से ब्रिटेन भेजा गया। उनके साथ प्रिया भी लंदन पहुंच गईं। प्रिया ने वहां पहुंचते ही फेमस इंस्टीट्यूट रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामैटिक आर्ट्स में एडमिशन लिया। 

39

जब प्रिया नाटकों में काम करती थीं तो एक फोटोग्राफर ने उनकी फोटोज क्लिक की थी। चेतन उस समय अपनी नई फिल्म हकीकत के लिए एक नए चेहरे की तलाश में थे। जब उन्होंने प्रिया की फोटोज देखी तो उन्हें वे फिल्म के लिए बिल्कुल परफेक्ट लगीं। चेतन ने तुरंत प्रिया से कॉन्टैक्ट किया और उन्हें फिल्म में साइन कर लिया।

49

चेतन आनंद को प्रिया इतनी ज्यादा पसंद आई कि उनकी लगभग हर फिल्म में प्रिया को कास्ट किया जाने लगा। प्रिया ने चेतन आनंद के साथ हकीकत, हीर रांझा, हंसते जख्म, हिंदुस्तान की कसम और कुदरत जैसी फिल्मों में काम किया। 

59

चेतन आनंद अपनी शादीशुदा जिंदगी से बहुत परेशान चल रहे थे। पत्नी उमा से उनकी अनबन बहुत बढ़ चुकी थी। ऐसे में शूटिंग के दौरान प्रिया से उनकी नजदीकियां बढ़ने लगीं। हालांकि, चेतन और प्रिया की उम्र में करीब 16 साल का अंतर था, लेकिन यह फासला उन्हें करीब आने से नहीं रोक पाया। वह लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। 

69

चेतन के दो बेटे भी थे। प्रिया के साथ रहने के लिए उन्होंने अपनी पत्नी उमा को छोड़ दिया था पर प्रिया और चेतन ने कभी शादी नहीं की और वह दोनों एक पार्टनर की तरह साथ रहने लगे।

79

1997 में चेतन आनंद ने 82 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। चेतन के जाने के बाद प्रिया बिल्कुल अकेली रह गई थीं। वह चेतन के जुहू वाले बंगले में रहती थीं। 27 मार्च, 2000 को एक दिन बंगले से वो खबर आई, जिसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। बंगले से प्रिया की डेड बॉडी मिली। उनकी हत्या की गई थी।

89

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चेतन आनंद के बेटे केतन आनंद और विवेक आनंद, प्रिआ से नफरत करते थे। बताया जाता है कि 1997 में चेतन की मौत के बाद जब उनकी वसीयत पढ़ी गई तो पता चला कि चेतन ने अपनी काफी संपत्ति प्रिया के नाम की हुई है। यह बात उनके बेटों को पसंद नहीं।

99

चेतन के दोनों बेटों ने अपने दो नौकरों के साथ मिलकर प्रिया की हत्या की थी। चेतन दोनों बेटों को प्रिया की हत्या के जुर्म में उम्र कैद की सजा मिली थी। हालांकि, आज तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर प्रिया की हत्या के पीछे की असल वजह क्या थी। बता दें कि प्रिया का मर्डर केस आज भी कोर्ट में चल रहा है। 
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved