- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- प्रियंका चोपड़ा पूल में कर रही थी मस्ती, जैसे ही भतीजी ने प्यार से खींचे गाल खिलखिला उठी चाची
प्रियंका चोपड़ा पूल में कर रही थी मस्ती, जैसे ही भतीजी ने प्यार से खींचे गाल खिलखिला उठी चाची
मुंबई. दुनियाभर में कोरोना की वजह से दहशत फैली हुई है। रोज हजारों की संख्या में लोग मर रहे हैं। देश में इस बीमारी से बचाव के लिए 3 मई तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। ऐसे में आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने-अपने घरों में कैद हैं। कोई फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रहा है तो कोई मस्ती करता नजर आ रहा है। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी भतीजी के साथ पूल में मस्ती करती दिख रही है। बता दें कि इन दिनों प्रियंका विदेश में फैमिली के साथ एन्जॉय कर रही है।

भतीजी के साथ पूल में प्रियंका बेहद खुश नजर आ रही है। वे अपनी भतीजी को कह रही है वो बहुत क्यूट है तो भतीजी अपनी चाची प्रियंका को क्यूट कहती दिख रही है।
जैसे ही भतीजी चाची प्रियंका के गाल प्यार से खींचती है पीसी खिलखिलाकर हंसने लगती है। आखिर में प्रियंका बच्ची को पानी में ही उछालती नजर आ रही हैं।
बता दें कि प्रियंका की दो भतीजी है और दोनों के साथ ही प्रियंका की बेहतरीन बॉन्डिंग है। प्रियंका अक्सर इनके साथ खेलती नजर आती है।
प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद से अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनकर चल रही है। वे ससुरालवालों के काफी करीब है। फरवरी में प्रियंका की भतीजी के साथ फोटो वायरल हुई थी। उन्होंने अपनी जेठानी की बेटी एलिना को बर्थडे विश करते हुए फोटो शेयर की थी। फोटो में एलिना चाची प्रियंका के पास बैठी दिखी थी और दोनों कोई बुक देखकर खुश नजर आ रहे थे।
वैसे आपको बता दें कि प्रियंका का ससुराल काफी बड़ा है। उनके दो जेठ-जेठानी, एक देवर, दो भतीजी, सास-ससुर हैं।
प्रियंका के जेठ-जेठानी भी एक्टिंग और म्यूजिक फील्ड से जुड़े हैं। जेठ केविन जोनास अमेरिकन म्यूजिशियन, एक्टर, कॉन्ट्रेक्टर हैं। वे पॉप रॉक और जोनास ब्रदर्स बैंड से जुड़े हैं। जेठानी डेनियल को अमेरिकन रियलिटी टेलीविजन पर्सनैलिटी के तौर पर जाना जाता है। वे अमेरिका के सैटेलाइट टेलीविजन चैनल E! इंटरटेनमेंट में भी काम कर चुकी हैं।
प्रियंका ने दूसरे जेठ है जो जोनास और जेठानी है सोफी टर्नर। आपको बता दें कि सोफी इन दिनों प्रेग्नेंट है और जो उनका पूरा ख्याल रख रहे हैं।
बता दें कि प्रियंका और निक जोनास ने 1 और 2 दिसंबर को राजस्थान में रॉयल वेडिंग की थी। दोनों की शादी जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में हुई थी। दोनों ने पहले हिंदू और बाद में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।