- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- टाइट कपड़े पहनने पर पापा ने लगाई थी पाबंदी, प्रियंका चोपड़ा के इस बयान पर आया मां रिएक्शन
टाइट कपड़े पहनने पर पापा ने लगाई थी पाबंदी, प्रियंका चोपड़ा के इस बयान पर आया मां रिएक्शन
मुंबई. प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि जब वो टीनएज में थीं तो उस दौरीान उनके पापा ने उन्हें टाइट कपड़े पहनने से सख्त मना किया था। एक्ट्रेस ने इसके पीछे की वजह भी बताई थी कि टाइट कपड़े पर लगाई पाबंदी की बात को लेकर उनके और उनके पापा के बीच में अक्सर बहस भी हुआ करती थी। अब प्रियंका की इस बात पर उनकी मां मधु चोपड़ा की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।
18

प्रियंका चोपड़ा के बयान पर मधु चोपड़ा ने कहा कि जब एक्ट्रेस के पिता अशोक चोपड़ा ने उन्हें टाइट कपड़े ना पहनने को कहा था उसी दौरान प्रियंका ने अपने पापा का कहना माना था। वे काफी इंटेलीजेंट लड़की हैं।
28
पापा के कहने के बाद प्रियंका ने अपना ड्रेसिंग सेंस बदल दिया था। मधु ने कहा कि प्रियंका काफी आज्ञाकारी लड़की रही हैं और उन्होंने अपने माता-पिता का कभी भी दिल नहीं दुखाया।
38
मधु ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि ये पूरी तरह से ऐसा नहीं था। वो महज 15-16 साल की थी और यूएस से बरेली आई थी। माहौल की वजह से उनके पापा ने उन्हें ग्लैमरस और टाइट कपड़े पहनने की इजाजत नहीं दी।
48
मगर एक बार कहने के बाद ही प्रियंका मान गईं और उन्होंने कभी भी उस बात का विरोध नहीं किया। प्रियंका अपने पापा के सबसे क्लोज थीं। 10 जून 2013 को उनके पिता की कैंसर से डेथ हो गई थी। प्रियंका के पापा आर्मी में डॉक्टर थे।
58
प्रियंका अपने पिता के दिल के बेहद करीब थीं। इस बात का सबूत अभिनेत्री के हाथ पर बना टैटू है जिसमें उन्होंने 'डैडीज लिटिल गर्ल' लिखवाया है।
68
प्रियंका की कजिन सिस्टर्स परिणीति और मनारा बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं, लेकिन उनके छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने फिल्मों से हटकर हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में करियर बनाया है।
78
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सर्राफ ने भी मुख्य भूमिका अदा की थी।
88
मां और पापा के साथ प्रियंका चोपड़ा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos