- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 10 साल छोटे पति संग प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए बेडरूम सीक्रेट, जो बताया वो सुनकर सभी रह गए हैरान
10 साल छोटे पति संग प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए बेडरूम सीक्रेट, जो बताया वो सुनकर सभी रह गए हैरान
मुंबई. दुनियाभर में कोरोना की वजह से दहशत फैली हुई है। रोज हजारों की संख्या में लोग मौत के मुंह में जा रहे हैं। ऐसे में भारत में 17 मई तक लॉकडाउन की घोषणा की हुई है। आमजनों की तरह हो बॉलीवुड सेलेब्स भी घर में कैद हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से वायरल हो रहे हैं। वैसे आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद से विदेश में ही रह रही है। वे अपने ससुरालवालों के साथ एन्जॉय कर रही है। प्रियंका ने हाल ही में खुद से 10 साल छोटे पति निक जोनास के साथ अपने बेडरूम सीक्रेट शेयर किए हैं। आपको बता दें कि लंबे समय से प्रियंका के पास किसी बॉलीवुड फिल्म का ऑफर नहीं है, उनके पास हॉलवीवुड से कई ऑफर्स हैं।

हाल ही में प्रियंका ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपने बेडरूम सीक्रेट के बारे में बात की। उन्होंने बताया- ये थोड़ा अजीब लगता है लेकिन जैसे ही मैं सोकर उठती हूं निक मेरा चेहरे देखना पसंद करते हैं। बता दें कि प्रियंका लॉकडाउन के दौरान पति से पियानो बजाना सीख रही हैं।
प्रियंका ने बताया- मैं उनसे (पति निक) कहती हूं कि एक मिनट रूको मैं आंखों में थोड़ा मसकरा लगा लूं, चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगा लूं। क्योंकि मुझे लगता है कि मैं सोकर उठी हूं तो मेरी आंखे सूजी हुई रहती है, चेहरे ठीक नहीं दिखता। लेकिन, उन्हें मुझे ऐसे ही देखना पसंद है।
प्रियंका ने बताया- निक कहते हैं मुझे तुम्हारा चेहरा घूरने दो, तुम अभी तक होश में नहीं हो। मैं मजाक नहीं कर रहा हूं, ये वाकई में अद्भुत है।
इंटरव्यू में प्रियंका ने यह भी खुलासा किया है कि आखिर वह कौन सी वजह है जिसके कारण दोनों के बीच रिश्ते में बैलेंस बरकरार है। प्रियंका चोपड़ा ने कहा- हम दोनों के बीच एक नियम है और यही नियम है, जो बिजी शेड्यूल में भी हम बरकार रखते हैं।
प्रियंका ने बताया- हमने तय किया है कि हम इस बनाए नियम को कभी नहीं तोड़ेंगे। मुझे लगता है कि इस नियम के कारण हमारा रिश्ता बेहतर स्थिति में है।
प्रियंका ने इस नियम के बारे में कहा- हमारे बीच जो नियम है वह सिर्फ यह कि हमें दो या तीन हफ्ते से अधिक बिना एक-दूसरे को देखे या साथ समय गुजारे बिना नहीं रहना है।
प्रियंका ने भी कहा कि वो जल्द ही फैमिली प्लानिंग करना चाहती हैं। उनके लिए परिवार बहुत महत्वपूर्ण है और वो अपने परिवार को आगे बढ़ाना चाहेंगी लेकिन फिलहाल उन्हें इसके लिए सही समय का इंतजार है। उन्होंने कहा कि इस पूरे साल वो काफी बिजी हैं।
बता दें कि प्रियंका और निक जोनास ने 1 और 2 दिसंबर 2018 को राजस्थान में रॉयल वेडिंग की थी। दोनों की शादी जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में हुई थी। दोनों ने पहले हिंदू और बाद में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा शादी को बेहद एक्साइटेड नजर आई थी। उन्होंने शादी में दिल खोलकर खर्च किया था।
प्रियंका का ससुराल काफी बड़ा है। दो जेठ-जेठानी, एक देवर, भतीजी, सास-सुसर परिवार में हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।