- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- प्रियंका चोपड़ा ने ऐसे किया जेठानी को बर्थडे विश, खूबसूरती में अपनी देवरानी को भी टक्कर देती है निक की भाभी
प्रियंका चोपड़ा ने ऐसे किया जेठानी को बर्थडे विश, खूबसूरती में अपनी देवरानी को भी टक्कर देती है निक की भाभी
मुंबई. प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) कोरोना (cororna) में भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अपनी और अपने परिवार वालों की हर-छोटी बड़ी खुशी को शेयर करती रहती हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी बड़ी जेठानी डेनियल जोनस (danielle jonas) को बर्थडे विश किया। डेनियल को 34वां बर्थडे विश करते हुए प्रियंका ने उनके संग अपने इंस्टा स्टोरी पर एक फोटोज शेयर की। इस फोटो में देवरानी-जेठानी व्हाइट कलर की गाउन पहने नजर आ रहे हैं। प्रियंका ने लिखा- हैप्पी बर्थडे डेनियल, आपको प्यार और खुशी हमेशा मिलती रहें। वैसे, आपको बता दें कि जेठानी-देवरानी के बीच शानदार बॉन्डिंग है।

डेनियल, प्रियंका के पति निक जोनास के बड़े भाई केविन जोनास की पत्नी है। डेनियल रियलिटी शो में भी काम कर चुकी हैं। वे एक्ट्रेस भी है और शोज होस्ट करती हैं।
प्रियंका की जेठानी ने हेयर ड्रेसिंग के तौर पर उन्होंने अपना करियर शुरू किया था। डेनियर के पति केविन भी परिवार के बाकी सदस्यों की तरह सिंगर और एक्टर हैं।
बात अगर प्रियंका के ससुराल की करें तो उनकी फैमिली काफी बड़ी है। यहां सास-ससुर, जेठ-जेठानी, निक के 3 भाई-भाभी, एक देवर और भतीजियां भी हैं।
वहीं निक के बड़े भाई केविन जोनस अमेरिकन म्यूजिशियन हैं और कुछ अमेरिकन फिल्मों में एक्टिंग भी कर चुके हैं। इसके अलावा निक के एक और भाई जो जोनस भी अमेरिका के पॉपुलर सिंगर हैं। वहीं तीसरे भाई फ्रैंकी लाइमलाइट से दूर रहते हैं।
प्रियंका ने हाल ही में अपने पति निक जोनस के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में दोनों एक कार में बैठे हुए नजर आ रहे हैं और प्रियंका ने अपना सिर निक के कंधे पर रखा हुआ है।
बता दें कि प्रियंका और निक जोनास ने 1 और 2 दिसंबर को राजस्थान में रॉयल वेडिंग की थी। दोनों की शादी जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में हुई थी। दोनों ने पहले हिंदू और बाद में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी।
प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम लीड रोल में थे। फिलहाल प्रियंका के साथ किसी भी बॉलीवुड फिल्म का ऑफर नहीं है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।