- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 'महाभारत' के 'दुर्योधन' के एक मुक्के की वजह से बिग बी को आज भी लगाने पड़ते हैं अस्पताल के चक्कर
'महाभारत' के 'दुर्योधन' के एक मुक्के की वजह से बिग बी को आज भी लगाने पड़ते हैं अस्पताल के चक्कर
मुंबई. टीवी शो 'महाभारत' में 'दुर्योधन' का किरदार निभाने वाले एक्टर पुनीत इस्सर का गुरुवार को 60वां बर्थडे था। उनका जन्म 12 सितंबर 1958 को पंजाब में हुआ था। हालांकि, इंटरनेट पर कई जगह एक्टर का जन्म 6 नवंबर, 1959 को बताया जा रहा है। एक्टर को ऐतिहासिक धारावाहिक महाभारत में दुर्योधन के नाम से भी जाना जाता है। इसके साथ ही अपने दमदार मुक्के से बॉलीवुड के महानायक को भी घायल कर चुके हैं, जिसके कारण बिग बी को आज तक अस्तपताल के चक्कर काटने पड़ते हैं। पुनीत के जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़े इंटरेस्टिंग बातें बता रहे हैं।
14

पुनीत काफी हट्टे-कट्टे शुरू से ही रहे थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1983 में फिल्म 'कूली' से की थी। इसमें लीड रोल में अमिताभ बच्चन थे। फिल्म के एक सीन में दोनों का फाइट करना था। इसे शूट करते समय पुनीत ने अमिताभ को कुछ ज्यादा जोर से ही घूंसा लगा दिया। इसके चलते बिग बी कई दिनों तक अस्पताल में थे और आज भी इस दर्द ने उनका पूछा नहीं छोड़ा है।
24
हालांकि, पुनीत ने ये जान-बूझकर नहीं किया था। हादसे बाद वे भी काफी डर गए थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वे अपनी पत्नी के साथ ब्रीच कैंडी हास्पिटल में उन्हें देखने गए थे और उनकी पत्नी ने उनके लिए ब्लड भी डोनेट किया था। उन्हें अपनी गलती का बहद अफसोस था। वहीं, अमिताभ बच्चन ने भी उन्हें दिलासा दी कि उन्होंने कोई जान-बूझकर थोड़ी किया है।
34
इसके बाद पुनीत को टीवी इंडस्ट्री से एक नई पहचान महाभारत के दुर्योधन के रूप में मिली। 1988 में आए इस सीरियल में उन्होंने खूब ख्याति बटोरी। इसके बाद उनका किरदार दर्शकों के जहन में बैठ गया और लोग उन्हें असल में महाभारत के दुर्योधन के रूप में जानने लगे।
44
पुनीत इस्सर मे बॉलीवुड में 'पुराना मंदिर', 'सनम बेवफा' और 'बॉर्डर' जैसी फिल्में की हैं। एक्टर होने के साथ-साथ पुनीत ने डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया जिसके बाद उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'गर्व-द प्राइड' को डायरेक्ट किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos