MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • Rajesh Khanna Birthday: जिस बंगले को भुतहा समझते थे लोग, उसके कारण सुपरस्टार बने Akshay Kumar के ससुर

Rajesh Khanna Birthday: जिस बंगले को भुतहा समझते थे लोग, उसके कारण सुपरस्टार बने Akshay Kumar के ससुर

मुंबई. बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) की आज 78वीं बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 29 दिसंबर, 1942 को अमृतसर में हुआ था। 'काका' के नाम से मशहूर राजेश खन्ना ने 60 के दशक में आई फिल्म आखिरी खत से करियर की शुरुआत की थी। 1965 में यूनाइटेड प्रोड्यूसर्स और फिल्मफेयर द्वारा टैलेंट हंट के व‍िनर बनने के बाद वे फ‍िल्‍मों में आए। इसके बाद उनका जादू ऐसा चला कि पर्दे पर उनके अलावा किसी और को देखना लोगों को पसंद ही नहीं आया। उन्होंने जो स्‍टारडम देखा वो अभी तक किसी स्टार किस्मत में नहीं आया। वो उस वक्‍त इकलौते ऐसे स्टार थे, ज‍िन्‍होंने दो साल के अंदर लगातार 15 ह‍िट फ‍िल्‍में दी थीं। वैसे, कहा जाता है कि राजेश खन्ना के इस स्टारडम के पीछे जुबली स्टार राजेन्द्र कुमार का भी बड़ा हाथ रहा है। नीचे पढ़ें आखिर ऐसा क्या किया था राजेंद्र कुमार ने कि चमक गई थी राजेश खन्ना की किस्मत... 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Dec 29 2021, 10:16 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

वैसे आपको बता दें कि राजेश खन्ना रिश्ते में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के ससुर लगते हैं। उनकी किस्मत चमकने के पीछे एक मजेदार कहानी है। बी टाउन में उस वक्त यह अफवाह तेजी से फैली थी कि  राजेश खन्ना के इस स्टारडम के पीछे एक भूत बंगले का हाथ है।

28

आपको बता दें कि राजेश खन्ना ने ये भूत बंगला जुबली स्टार के नाम से फेमस राजेंद्र कुमार से खरीदा था। दरअसल राजेंद्र कुमार बॉलीवुड में कदम जमा रहे थे। तभी उनकी नजर एक बंगले पर पड़ी। राजेंद्र कुमार ने वो बंगला खरीद लिया। हालांकि, लोगों का मानना था कि वो एक भूत बंगला है। 

38

इस बंगले को खरीदने के बाद राजेंद्र कुमार ने एक के बाद एक हिट फिल्में दी। फिर अचानक उनके करियर में ब्रेक लग गया। इसके बाद उनकी स्थिति खराब होने लगी और उन्होंने अपना बंगला राजेश खन्ना को 60 हजार रुपए में बेचना पड़ा।

48

राजेश खन्ना द्वारा खरीदा गया यह बंगला आशीर्वाद के नाम से जाना गया। इस बंगले में शिफ्ट होने के बाद उनको ऐसी सफलता मिली कि अन्य सेलेब्स ये देखकर दंग रह गए। बंगले आशीर्वाद में आने के बाद राजेश खन्ना ने सफलता की कई बुलंदियों को छुआ। डिंपल कपाड़िया भी शादी करके इसी बंगले में आई थी। 

58

हालांकि बाद में राजेश खन्ना के इस आइकॉनिक बंगले आशीर्वाद को शशिकिरण शेट्टी ने करीब 90 करोड़ में खरीद लिया था। इसके बाद इसे तोड़कर वहां 4 मंजिला रेसिडेंशियल बिल्डिंग बना दी गई।

68

राजेश खन्ना के करियर का बुरा वक्त भी इसी जगह से शुरू हुआ। अमिताभ बच्चन की एंग्री यंग मैन की इमेज के आगे उनका स्टारडम फीका पड़ने लगा। और इसी वजह से वे बिग बी से जलने लगे थे। 

78

अपने करियर के पीक पर राजेश खन्ना के अफेयर के किस्से भी कम नहीं रहे। उनका नाम कई हीरोइनों के साथ जुड़ा था। लंबे समय तक फिल्मों में काम करने के बाद वे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की शिकार हो गए थे। 

88

बता दें कि फिल्म आखिरी खत से करियर शुरू करने वाले राजेश खन्ना को पहचान फिल्म आराधना से मिली। उन्होंने सफर, अमर प्रेम, प्रेम कहानी, प्रेम नगर, दुश्मन, आपकी कसम, कटी पतंग, नमक हराम, हाथी मेरे साथी, सच्चा-झूठा, रोटी, अजनबी, कुदरत, अगर तुम न होते, हम दोनों, मेहबूबा, छैला बाबू, अवतार, आखिर क्यों, सौतन जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। 

 

ये भी पढ़ें
छुट्टियां मनाने निकली Salman Khan की फैमिली, नैनी की गोद में मम्मी अर्पिता को ढूंढती नजर आई बेटी आयत

Rajesh Khanna Birth Anniversary: पहला सुपरस्टार जिसे देख लड़कियां हो जाती थी पागल, फोटो से कर लेती थी शादी

Round Up 2021: हिना खान समेत टीवी की ये संस्कारी बहुएं हॉट अवतार में आईं नजर, बिकिनी पहन लगाई आग

Amitabh bachchan से लेकर शाहरुख खान तक ये सितारे आज करोड़ों में लेते हैं फीस,पहली सैलरी जान हैरान रह जाएंगे आप

मच्छरदानी जैसी ड्रेस पहने दिखी Ramanand Sagar की पड़पोती, एक यूजर बोला- अब बोरी भी नहीं बचेगी क्या

ठंड में ठिठुरती दिखी Amitabh Bachchan की नातिन, न्यू ईयर मनाने रवाना हुए Sidharth Malhotra-Kiara Advani

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
अक्षय कुमार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!
Recommended image2
Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम
Recommended image3
Grammy Awards 2026 Red Carpet : इन 10 हसीनाओं ने गिराईं हुस्न की बिजलियां, देखें PHOTOS
Recommended image4
Grammy Awards 2026: इन स्टार्स ने जीते सबसे बड़े अवॉर्ड, पूरी लिस्ट देखिए
Recommended image5
Rohit Shetty से पहले 5 बार गोलीबारी से थर्राया बॉलीवुड, सनी देओल के चाचा की तो जान ही ले ली
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved