MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • जानें कौन-कौन है बॉलीवुड के बेस्ट सौतेले भाई-बहन, PHOTOS

जानें कौन-कौन है बॉलीवुड के बेस्ट सौतेले भाई-बहन, PHOTOS

मुंबई. सभी के जीवन में भाई-बहन का एक अलग ही महत्व होता है फिर चाहे वह रील लाइफ हो या फिर रियल लाइफ। भाई-बहन का रिश्ता काफी प्यार और नोंक-झोंक भरा होता है। इस रिश्ते में जितनी नोंक-झोंक होती है उससे कहीं ज्यादा आपस में प्यार होता है। एक समय में सौतेले भाई-बहन में दूरियां हुआ करती थी लेकिन अब समय के साथ काफी बदलाव आ रहा है। बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स हैं, जो ना केवल सिर्फ अपने सौतेल भाई-बहन से प्यार करते हैं बल्कि उनके लिए काफी प्रोटेक्टिव भी हैं। इसलिए उनकी जोड़ी को बॉलीवुड में भाई-बहन की मिसाल माना जाता है। तो आइए जानते हैं उन जोड़ियों के बारे में...

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 13 2019, 05:11 PM IST| Updated : Aug 13 2019, 05:44 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
सौतेले भाई-बहन की बेस्ट जोड़ी में सबसे पहले जाह्नवी कपूर और अर्जुन कपूर का आता है। श्रीदेवी के गुजर जाने के बाद अपनी बहनों के साथ हर कदम पर अर्जुन ने साथ दिया। वे जाह्नवी के साथ करन जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में भी गए थे। इस बीच दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
25
बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्सनिस्ट कहे जाने वाले एक्टर आमिर खान ने भी दो शादियां की हैं। पहली पत्नी रीना से आमिर के दो बच्चे ईरा और जुनैद हैं और दूसरी पत्नी किरण राव से एक बेटा आजाद है। इरा, जुनैद और आजाद में काफी अच्छी बॉन्डिंग है। यहां तक कि किरण और रीना भी अच्छा रिलेशन शेयर करती हैं।
35
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट के सोनी राजदान से दो बच्चे हैं, आलिया और शाहीन भट्ट। वहीं उन्होंने पहली शादी किरन भट्ट से की थी। इनसे महेश भट्ट के दो बच्चे- पूजा भट्ट और राहुल भट्ट हैं। लेकिन सौतेले भाई-बहन होने के बावजूद भी चारों में गहरा रिश्ता कई बार देखने को मिला है। आलिया बड़ी बहन पूजा संग स्पेशल बॉन्ड शेयर करती रहती हैं।
45
सौतेले भाई-बहन की लिस्ट में जब बेस्ट जोड़ी की बात होती है तो इसमें तैमूर-सारा अली खान की जोड़ी को भी शामिल किया जाता है। छोटे नवाब तैमूर तो जन्म के समय से ही लाइम लाइट का हिस्सा रहते हैं। वे केवल फैंस के नहीं बल्कि सारा अली खान के भी फेवरेट हैं। अक्सर खबरों में जिक्र होता रहा है कि जरूरत पड़ने पर सारा ने तैमूर का बेबी सिट भी किया है।
55
शाहिद कपूर और ईशान खट्टर का रिश्ता भी काफी सुर्खियों में रहा है। इनके बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। शाहिद ना केवल ईशान का ख्याल रखते हैं बल्कि उन्हें काफी सपोर्ट भी करते हैं। 'धड़क' फिल्म के प्रमोशन के दौरान ईशान ने बताया था कि उन्होंने मूवी के लिए एक्टिंग के टिप्स भी शाहिद से लिए थे।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved