- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- नहीं रहे रामायण के सुग्रीव, इस गंभीर बीमारी के चलते हुआ निधन, दर्शकों में छाई शोक की लहर
नहीं रहे रामायण के सुग्रीव, इस गंभीर बीमारी के चलते हुआ निधन, दर्शकों में छाई शोक की लहर
मुंबई। रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले एक्टर श्याम सुंदर कलानी का निधन हो गया है। उनका निधन 6 अप्रैल को पंचकूला के नजदीक कालका में हुआ। घरवालों के मुताबिक, वो लंबे समय से कैंसर से लड़ रहे थे। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स श्याम को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं रामायण में राम का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल और रावण का रोल करने वाले अरविंद त्रिवेदी ने भी श्याम सुंदर को श्रद्धांजलि दी है। इस बीच श्याम सुंदर के निधन की खबर सुनकर दर्शकों के बीच शोक की लहर छा गई है। Sad to know about demise of Mr. Shyam Sundar who played the role of Sugreev in Ramanand Sagar’s “Ramayan”... A very fine person and a gentleman. May his soul rest in peace.— Arun Govil (@arungovil12) April 9, 2020Sad to know about demise of Mr. Shyam Sundar who played the role of Sugreev in Ramanand Sagar’s “Ramayan”... A very fine person and a gentleman. May his soul rest in peace.#Ramayana #Ramayan #RamayanOnDDNational— Arvind Trivedi (@realRavana) April 9, 2020
17

अरुण गोविल ने ट्विटर पर शोक संदेश में लिखा- मिस्टर श्याम सुंदर के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाया था। बहुत अच्छी शख़्सियत और सज्जन व्यक्ति। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।'
27
अरुण गोविल के अलावा रामायण में रावण का रोल निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी ने भी उनकी मौत पर दुख व्यक्त किया है। अरविंद त्रिवेदी ने लिखा- रामानंद सागर की "रामायण" में सुग्रीव की भूमिका निभाने वाले श्री श्याम सुंदर के निधन के बारे में बताते हुए बेहद दुख हो रहा है। बहुत ही सज्जन व्यक्ति थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।
37
अरुण गोविल के अलावा रामायण में रावण का रोल निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी ने भी उनकी मौत पर दुख व्यक्त किया है। अरविंद त्रिवेदी ने लिखा- रामानंद सागर की "रामायण" में सुग्रीव की भूमिका निभाने वाले श्री श्याम सुंदर के निधन के बारे में बताते हुए बेहद दुख हो रहा है। बहुत ही सज्जन व्यक्ति थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।
47
बता दें कि रामायण में राम का किरदार अरुण गोविल, लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी, सीता का दीपिका चिखालिया, हनुमान का दारा सिंह और रावण का किरदार अरविंद त्रिवेदी ने निभाया था।
57
बता दें कि वानर राज सुग्रीव रावण से युद्ध में राम की मदद करते हैं। सुग्रीव और राम की मुलाकात हनुमान ने करवाई थी। राम ने सुग्रीव को अपने मित्र का दर्जा दिया था।
67
बता दें कि लॉकडाउन की वजह से बीते दिनों रामायण का प्रसारण दोबारा शुरू किया गया। दोबारा प्रसारण में भी रामायण ने लोकप्रियता का नया कीर्तिमान बनाया है। बता दें कि 2015 से अब तक प्रसारित हुए किसी भी शो से अधिक टीआरपी बटोरी है।
77
ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BRC) की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'रामायण' ने पिछले सप्ताहांत के चार शो में 170 मिलियन दर्शकों को जुटाया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos