- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- पति नहीं था साथ तो मोबाइल में फोटो देख रवीना टंडन ने तोड़ा करवा चौथ का व्रत, लाल शरारा पहने में आई नजर
पति नहीं था साथ तो मोबाइल में फोटो देख रवीना टंडन ने तोड़ा करवा चौथ का व्रत, लाल शरारा पहने में आई नजर
मुंबई. दुनियाभर में करवा चौथ (karva chauth) का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। ये त्योहार हर आम और खास के लिए मायने रखता है। बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स भी इस उत्सव को पूरी शिद्दत के साथ मनाते हैं। इस मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस एक से बढ़कर एक ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आई। ज्यादा एक्ट्रेसेस ने लाल रंग का जोड़ा पहना। रवीना टंडन, काजल अग्रवाल, काजोल, शिल्पा शेट्टी से लेकर सोनाली बंद्रे तक का खूबसूरत लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बात रवीना टंडन (raveena tandon) की करें तो उन्हें पति अनिन थडानी के बिना ही अपना करवा चौथ मनाना पड़ा।

दरअसल रवीना के पति शहर में नहीं थे इसलिए उन्होंने मोबाइल फोन से पति के दर्शन कर अपना व्रत खोला था। पूजा की। उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रही है। इतना ही नहीं रवीना ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है।
रवीना ने पति का चेहरा देख अपने ही हाथों में पानी पीकर व्रत खोला।
रवीना ने इस दौरान सुर्ख लाल रंग का शरारा पहना था। बालों में गजरा, बड़े-बड़े झुमने और लाल लिपस्टिक में उनका ओवरऑल लुक कमाल का लग रहा था।
शिल्पा शेट्टी ट्रेडिशनल लुक में नजर आई। उन्होंने अपने बंगले के बाहर फोटोग्राफर्स को पोज दिए।
शिल्पा लाल रंग की साड़ी और खुले बालों में खूबसूरत नजर आई।
थाली में दीया जलाकर पूजा करने पहुंची थी शिल्पा शेट्टी।
सोनाली बेंद्रे पति गोल्डी बहल के साथ नजर आई। उन्होंने करवा चौथ पर रानी कलर का सूट पहना था।
नई नवेली दुल्हन काजल अग्रवाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पहले करवा चौथ फोटोज शेयर कीं। पोस्ट की गई सेल्फी में काजल लाल रंग की साड़ी पहने बेहद खुबसूरत दिखाई दे रही हैं।
काजोल में पति अजय देवगन के बिना ही करवा चौथ मनाया। काजोल इस वक्त बेटी के साथ सिंगापुर में है और अजय मुंबई में ही है।
करवा चौथ पर पत्नी बिपाशा बसु को किल करते नजर आए करन सिंह ग्रोवर।
गुलशन कुमार की बहू दिव्या कुमार खोसला पिंक कलर के सूट और गॉगल पहने नजर आई।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।