- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- आंखों में गुस्सा और लाल टी-शर्ट में दिखा सैफ का बेटा तैमूर, बिना मेकअप परेशान नजर आई प्रेग्नेंट करीना
आंखों में गुस्सा और लाल टी-शर्ट में दिखा सैफ का बेटा तैमूर, बिना मेकअप परेशान नजर आई प्रेग्नेंट करीना
मुंबई. करीना कपूर (kareena kapoor) इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही है। वे फिलहाल 7 महीने की प्रेग्नेंट है। प्रेग्नेंसी में भी करीना घर पर आराम करने की बजाए अपने असाइनमेंट्स निपटाने में जुटी हुई हैं। इसके अलावा करीना फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करना नहीं भूलती है। वे कभी बड़ी बहन करिश्मा कपूर (karisma kapoor) तो कभी मां बबिता (babita) के घर के बाहर स्पॉट होती रहती है। इतना ही नहीं करीना अक्सर पति सैफ अली खान (saif ali khan) और बेटे तैमूर अली खान (taimur ali khan) के साथ शाम को टहलने भी निकलती है। गुरुवार को वो अपने अपार्टमेंट के बाहर टहलती नजर आई।

शाम को घूमते हुए करीना, सैफ और तैमूर की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन फोटोज में तैमूर लाल रंग की हाफ टी-शर्ट और जीन्स में नजर आ रहे हैं।
हालांकि, तैमूर एक बार फिर फोटोग्राफर्स को अपने फोटोज क्लिक न करने के लिए हाथ से इशारा करते नजर आए। फोटोज क्लिक होता देख तैमूर की आंखों में गुस्सा नजर आ रहा था।
इस दौरान करीना बिना मेकअप और काफी उदास और परेशान नजर आ रही थी। उन्होंने सिंगल स्ट्रीप वाला प्रिटेंड गाउन कैरी कर रखा था।
तैमूर पापा सैफ का हाथ थामे सड़क पर चल रहे थे। लेकिन उनकी पूरी नजर कैमरामैन पर थी। तैमूर ने सेफ्टी के मास्क लगा रखा था।
बात सैफ की करें तो उन्होंने लाइट कलर का टी-शर्ट और शार्ट्स पहन रखी थी। चेहरे पर लाल रंग का कपड़ा बांध रखा था। इतना ही नहीं उन्होंने गॉगल भी पहन रखा था।
बता दें कि करीना 7 महीने की प्रेग्नेंट है। वे अपने दूसरे बच्चे को नए साल यानी फरवरी-मार्च में जन्म देगी। करीना इन दिनों अपना पूरा ख्याल रख रही है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।