MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • इश्कबाजी में NO.1 थे सैफ अली खान, अमृता सिंह को देखते किया था यह गंदा काम, फिर यूं मिला था सबक

इश्कबाजी में NO.1 थे सैफ अली खान, अमृता सिंह को देखते किया था यह गंदा काम, फिर यूं मिला था सबक

एंटरटेनमेंट डेस्क. सैफ अली खान (Saif Ali Khan) 52 साल के हो गए है। उनका जन्म 16 अगस्त 1970 को दिल्ली में हुआ था। सैफ ने हिमाचल प्रदेश से अपनी स्कूल पढ़ाई पूरी करने के बाद वह ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी आगे की पढ़ाई करने पहुंचे। चूंकि उनकी मां शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) बॉलीवुड की जानीमानी एक्ट्रेस रही है तो उन्होंने भी फिल्मों में किस्मत आजमाने की सोची। उन्हें 1991 में आई फिल्म बेखुदी के लिए कास्ट किया गया था लेकिन उनके लापरवाह रवैए को देखते हुए उन्हें फिल्म से बाहर का रस्ता दिखा दिया गया। लेकिन इस दौरान एक इत्तेफाक हुआ और एक फोटोशूट के दौरान उनकी मुलाकात अमृता सिंह ( Amrita Singh) से हो गई। पहली ही मुलाकात में वे अमृता से फ्लर्ट करने का मौका नहीं चुके और मजाक-मजाक में सैफ उनके कंधे पर हाथ रखकर खड़े हो गए। हालांकि, अमृता को उनकी यह हरकत पसंद नहीं आई थी क्योंकि उस दौरान इंडस्ट्री में उनकी गिनती सीनियर एक्ट्रेस में होने लगी थी। नीचे पढ़ें कैसे अमृता सिंह ने सैफ अली खान द्वारा की गई इस गंदी हरकत बाद सबक सिखाया था और कैसे सैफ उनके प्यार में पागल हो गए थे... 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Aug 16 2022, 06:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

बता दें कि अमृता सिंह और सैफ अली खान एक फोटोशूट के दौरान मिले थे। यह दोनों की पहली मुलाकात थी। सैफ पहली नजर में अमृता को देखते ही अपना दिल हार बैठे थे, हालांकि, अमृता ने उन्हें ज्यादा तवज्जों नहीं दी थी क्योंकि वे सैफ की हरकत से खफा थी। सैफ ने जब उनके कंधे पर पहली ही मुलाकात में हाथ रखा तो अमृता ने उन्हें घूर पर देखा था। 

28

अमृता सिंह से पहली मुलाकात के बाद सैफ अली खान उन्हें भूल नहीं पा रहे थे और किसी भी तरह उनके नजदीक जाना चाहते थे। काफी सोच-विचार के बाद उन्हें एक आइडिया आया और उन्होंने जैसे-तैसे अमृता का नंबर तलाश कर उन्हें डिनर के लिए इन्वाइट किया। 
 

38

हालांकि, सैफ अली खान का इन्वीटेशन अमृता सिंह ने यह कहकर ठुकरा दिया था कि वे बाहर जाना पसंद नहीं करती है। लेकिन उन्होंने सैफ को अपने घर पर आने के लिए कहा था। सैफ तो अमृता से मिलने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार थे। वह तुरंत मान गए और अमृता के घर पहुंच गए। सैफ ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इस दौरान वह 2 दिन तक अमृता के घर पर ही रूक गए थे। 

48

सैफ अली खान ने सिमी ग्रेवाल के चैट शो में इस बात का खुलासा किया था कि अमृता ने उन्हें पहली ही डेट पर किस किया था। वे दो दिन उनके घर पर रहे लेकिन दोनों अलग-अलग कमरे में सोते थे और इसलिए दोनों में कोई रिलेशन नहीं बना।

58

इस मुलाकात के बाद दोनों ने एक-दूसरे को 3 महीने तक डेट किया और फिर चुपचाप शादी कर ली। सीक्रेट वेडिंग का फैसला दोनों ने इसलिए लिया था क्योंकि उन्हें उनके घरवालों का डर था। इसकी वजह यह थी कि अमृता, सैफ से 13 साल बड़ी थी।

68

कपल 13 साल साथ रहा और फिर अलग हो गया। इस दौरान अमृता सिंह ने सारा अली खान और इब्राहिम अली खान को जन्म दिया। कहा जाता है कि सैफ शादीशुदा होने के बावजूद स्विस मॉडल रोसा कैटलानो के करीब पहुंच गए थे, जो अमृता को नागवार गुजरा। हालांकि, यह रिश्ता लंबा नहीं चला। बाद में उन्होंने करीना कपूर से शादी की। 
 

78

बात सैफ अली खान के करियर की करें तो उन्होंने शादी के 2 साल बाद 1993 में फिल्म परंपरा से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि, फिल्म फ्लॉप रही। फिर आई फिल्म आशिक आवारा लोगों द्वारा पसंद की गई। इसके बाद वे पहचान, इम्तिहान, ये दिल्लगी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, कच्चे धागे, हम तुम, दिल चाहता है, कल हो ना हो, रेस, रेस 2 जैसी फिल्मों में नजर आए। 
 

88

सैफ की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वे ऋतिक रोशन और राधिका आप्टे के साथ फिल्म विक्रम वेधा में नजर आएंगे। इसके अलावा वे साउथ स्टार प्रभास और कृति सेनन के साथ फिल्म आदि पुरुष में नजर आएंगे। इस फिल्म में लंकेश का किरदार निभा रहे है। 

 

ये भी पढ़ें
10 PHOTOS में देखें कैसे आजादी के जश्न में रंगे नजर आए सलमान-शाहरुख से अक्षय कुमार सहित ये स्टार्स

देश के जांबाजों पर बनी ये 8 फिल्में कर देती है सीना चौड़ा, रोंगटे खड़े कर देगी 4 नंबर वाली मूवी

8 PHOTOS में देखें तिरंगे की रोशनी में कैसे जगमगाया मुकेश अंबानी का एंटीलिया

शोले @ 47:  एक रिजेक्टेड आइडिया था शोले, जानें कौन थे असली जय-वीरू जिनका नाम मिला था अमिताभ-धर्मेंद्र को

47 साल बाद देखें आखिर शोले के सेट पर क्या करते थे जय-वीरू और गब्बर सिंह, बसंती को देख नहीं होगा यकीन

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!
Recommended image2
Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम
Recommended image3
Grammy Awards 2026 Red Carpet : इन 10 हसीनाओं ने गिराईं हुस्न की बिजलियां, देखें PHOTOS
Recommended image4
Grammy Awards 2026: इन स्टार्स ने जीते सबसे बड़े अवॉर्ड, पूरी लिस्ट देखिए
Recommended image5
Rohit Shetty से पहले 5 बार गोलीबारी से थर्राया बॉलीवुड, सनी देओल के चाचा की तो जान ही ले ली
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved