- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 10 PHOTOS में देखें कैसे आजादी के जश्न में रंगे नजर आए सलमान-शाहरुख से अक्षय कुमार सहित ये स्टार्स
10 PHOTOS में देखें कैसे आजादी के जश्न में रंगे नजर आए सलमान-शाहरुख से अक्षय कुमार सहित ये स्टार्स
एंटरटेनमेंट डेस्क. देशभर में 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आजादी (75th Independence Day) का जश्न मनाया जा रहा है। आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक इस जश्न में डूबे और तिरंगे के रंग में रंगे नजर आए। सलमान खान (Salman Khan) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वह हाथ में तिरंगा लिए नजर आ रहे है। उन्होंने फोटो शेयर कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट में भी तिरंगा फहराया है। वहीं, शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने पत्नी गौरी खान और दोनों बेटे आर्यन-अबराम के साथ फोटो शेयर की है। पूरा खान परिवार तिरंगे के आगे खड़ा नजर आ रहा है। उन्होंने लिखा- अपने बच्चों को देश के लिए दी गई स्वतंत्रता सैनानियों की कुर्बानी के बारे में बता रहा हूं। हम सभी एक बार फिर गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। वैसे, आपको बता दें कि बॉलीवुड सेलेब्स भी पीएम मोदी के हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुए। इतना ही नहीं ज्यादातर ने अपने सोशल मीडिया की डीपी पर तिरंगे का फोटो शेयर किया है। नीचे देखें किस तरह आजादी के रंग में रंगे नजर आए बॉलीवुड सेलेब्स...

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर हाथ में झंडा लिए एक फोटो शेयर की है। फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा- सभी को 75वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई, जय हिंद।
अनुपम खेर ने अपने ट्वीट पर एक वीडियो शेयर कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने लिखा- विश्व में रह रहे सभी भारतवासियों को 75वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु से प्रार्थना है कि हमारा देश हर क्षेत्र में दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करे। भारत माता की जय!
अक्षय कुमार भी पीएम मोदी के हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुए। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट की डीपी में तिरंगे की फोटो शेयर की है।
साउथ स्टार नागार्जुन ने ट्विटर पर तिरंगे का एक कोलाज शेयर किया है। उन्होंने फोटो शेयर कर लिखा- मेरे सभी दोस्तों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। #IndependenceDay2022.
शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे कह रही है आज हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिवारवालों के लिए दिल से नमन, जय हिंद। वीडियो शेयर कर लिखा- स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, आने वाले 75 वर्षों में हम बढ़ते रहें और मजबूत बनें।
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वे राष्टगीत जन गण मन गाते नजर आ रहे है। वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा- जय हिंद, #75Independenceday #AmritMahotsav.
बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है। इसमें तिरंगे के साथ हैप्पी 75वां इंडीपेनडेंस डे लिखा हुआ है। वीडियो शेयर कर लिखा- आज और हर दिन इस महान राष्ट्र का हिस्सा होने पर गर्व महसूस करने का दिन है, स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।
विक्की कौशल ने भी अपने इंस्टाग्राम की डीपी चेंज की है। उन्होंने तिरंगे की फोटो शेयर की और हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुए। उन्होंने अपने घर पर तिरंगा भी लगाया। वीडियो शेयर कर लिखा- सभी को 75वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, जय हिंद।
सारा अली खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फोटोज का कोलाज शेयर किया है। इसमें उन्होंने तीन फोटो शेयर की है। जिसमें उन्होंने भगवा, सफेद और हरे रंग की ड्रेस पहन रखी है। एक फोटो में उनकी मां अमृता सिंह भी नजर आ रही है। वहीं, सारा ने अपने इंस्टाग्राम की डीपी पर तिरंगे का फोटो भी शेयर किया है।
वरुण धवन पीएम मोदी के हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुए। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर की डीपी पर तिरंगे का फोटो शेयर किया है। वहीं, कमल हासन ने भी ट्विटर के जरिए सभी 75वें स्वतंत्रता की बधाई दी है।
ये भी पढ़ें
देश के जांबाजों पर बनी ये 8 फिल्में कर देती है सीना चौड़ा, रोंगटे खड़े कर देगी 4 नंबर वाली मूवी
8 PHOTOS में देखें तिरंगे की रोशनी में कैसे जगमगाया मुकेश अंबानी का एंटीलिया
47 साल बाद देखें आखिर शोले के सेट पर क्या करते थे जय-वीरू और गब्बर सिंह, बसंती को देख नहीं होगा यकीन
न फिल्म, न ही लाइमलाइट में रहती है 'मोहरा' की ये मासूम हीरोइन, पर बोल्डनेस से करती है घायल, PHOTOS
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।