- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 21 साल पहले सैफ अली खान के साथ इस फिल्म के सेट हो गया था खौफनाक हादसा, लगाने पड़े थे 100 टांके
21 साल पहले सैफ अली खान के साथ इस फिल्म के सेट हो गया था खौफनाक हादसा, लगाने पड़े थे 100 टांके
मुंबई. डायरेक्टर कुंदन शाह (Kundan Shah) की फिल्म क्या कहना (Film Kya Kehna) ने अपनी रिलीज को 21 साल पूरे कर लिए है। फिल्म 19 मई, 2000 को रिलीज हुई थी। फिल्म में प्रिटी जिंटा (Preity Zinta), सैफ अली खान (Saif Ali Khan), चंद्रचूड़ सिंह (Chandrachur Singh), फरीदा जलाल (Farida Jalal), अनुपम खेर (Anupam Kher) लीड रोल में थे। राजेश रोशन के संगीत से सजी इस फिल्म को बॉक्सऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। 5.3 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने 21.8 करोड़ रुपए की कमाई की थी। शायद कम ही लोग जानते हैं कि इस फिल्म के सेट पर सैफ अली खान के साथ एक खौफनाक हादसा हो गया था, जिसमें उन्हें गंभीर चोट लगी थी।

फिल्म क्या कहना के सेट पर हुए हादसे के बारे में खुद सैफ अली खान ने बताया था। 2004 में सैफ और प्रिटी, करने जौहर के शो कॉफी विद करन पहुंचे थे। दोनों फिल्म क्या कहना के सेट पर करीबी दोस्त बने थे।
फिल्म के दौरान सैफ के साथ एक दुर्घटना हुई थी। इसके बारे में एक इंटरव्यू के दौरान सैफ ने बताया था कि मैं हर रोज जुहू बीच पर मोटरसाइकल से कूदने की प्रैक्टिस करते थे। मुझे एक रैंप पर कूदना होता था। इसके शूट के लिए टीम खंडाला के लिए रवाना हुई थी। वहां बहुत तेज बारिश हो रही थी और मिट्टी भी काफी गीली थी। वहां, वैसा ग्राउंड नहीं था, जैसे पर मैं जुहू में प्रैक्टिस करता था।
सैफ ने मजाक करते हुए कहा कि मैं उस दिन प्रिटी को इम्प्रेस करने की कोशिश कर रहा था। मैंने सोचा चलो ट्राई करता हूं। पहली बार ठीक हुआ, लेकिन मैं इस सीन को दूसरी बार भी करना चाहता था लेकिन रैंप से एकदम पहले बाइक फिसल कर गई। मैं उड़ता हुआ दूर जाकर गिरा। एक पत्थर था मैदान के बीचों-बीच। मैं 30 बार गोल घूमता हुआ उस पत्थर से जा टकराया।
उन्होंने बताया था- मुझे कुछ गीला सा लगा। मैं पूरा खून में नहाया हुआ था, मुझे काफी चोट आई थी। हम सभी तेजी से अस्पताल के लिए निकले और डॉक्टर को टांके लगाने के लिए ढूंढने लगे। प्रिटी ने बताया था- मैंने प्लास्टिक सर्जन को अरेंज और सभी चीजों की तैयारी शुरू की।
उन्होंने बताया था- आखिर में केवल एक प्रिटी ही थीं जो मेरे साथ पूरे समय रहीं क्योंकि उस समय सैफ की पत्नी अमृता सिंह शहर में नहीं थी। बता दें कि सैफ के सिर पर गहरी चोट आई थी और उन्हें 100 टांके लगे थे।
वैसे, आपको बता दें कि सैफ ने परंपरा फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। लेकिन शायद कम ही लोग जानते है कि सैफ इससे पहले फिल्म बेखुदी से डेब्यू करने वाले थे। लेकिन उनके एक गलत हरकत की वजह से उन्हें फिल्म से बाहर का रास्त दिखा दिया गया था।
खबरों की मानें तो फिल्म बेखुदी के डायरेक्टर ने इस फिल्म से सैफ को उठाकर बाहर फेंक दिया था, क्योंकि उनका रवैया डायरेक्टर को अनप्रफेशनल लग रहा था और उन्हें लग रहा था कि फिल्म में वे इंटरेस्ट नहीं ले रहे। सैफ ने खुद बताया कि सेट पर ऐसा क्या हुआ था कि डायरेक्टर को गुस्सा आ गया और उन्हें निकाल दिया।
1991 में ही सैफ को 'बेखुदी' के लिए कास्ट किया गया था, जिसमें उनके ऑपोजिट काजोल थी। सैफ ने अपने एक इंटरव्यू में खुद यह खुलासा किया था कि उन्हें इस फिल्म से क्यों बाहर कर दिया गया था।
बता दें कि 'बेखुदी' का पहला शूटिंग शेड्यूल पूरा हो चुका था, लेकिन राहुल रवैल को सैफ अनप्रफेशनल लगने लगे और उन्होंने सैफ को बाहर निकाल कर उनकी कमल सदाना को ले लिया।
अपने एक इंटरव्यू ने इसी से जुड़ा किस्सा शेयर करते हुए सैफ ने बताया कि पहले दिन सेट पर क्या हुआ था। सैफ डायरेक्टर राहुल रवैल और अपनी को-स्टार काजोल के साथ फिल्म के गाने की शूटिंग कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि उन्हें इस गाने में झूठे आंसू से दर्द वाले एक्सप्रेशन्स चेहरे पर दिखाने थे, लेकिन एक लाइन गाते हुए उनका एक्सप्रेशन्स ही बदल जाते थे, जिसके बाद डायरेक्टर को लगने लगा कि वह इसमें इंटरेस्ट ही नहीं ले रहे हैं।
सैफ मानते हैं कि उन्होंने इतना खराब परफॉर्म किया होगा, जिसके बाद डायरेक्टर को उन्हें बाहर करना पड़ा होगा। उन्होंने इंटरव्यू में स्वीकार किया था कि वे शॉट बेहद घटिया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।