- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- एक ही स्कूल में पढ़े हैं सलमान-आमिर से श्रद्धा-टाइगर सहित ये Stars, साथ कर चुके हैं फिल्मों में काम
एक ही स्कूल में पढ़े हैं सलमान-आमिर से श्रद्धा-टाइगर सहित ये Stars, साथ कर चुके हैं फिल्मों में काम
मुंबई. यह बात तो सभी जानते हैं कि कई बॉलीवुड स्टार्स की आपस में गहरी दोस्ती है तो कई एक-दूसरे के दुश्मन भी है। कई एक-दूसरे पर जान भी छिड़कते है तो कुछ आपस में बात तक करना पसंद नहीं करते। लेकिन शायद कम ही लोग जानते हैं इन सेलेब्स में कई ऐसे भी जो बचपन में एक स्कूल में और एक ही क्लास में पढ़ चुके हैं। और इतना ही नहीं इनमें से कई तो ऐसे भी है जो फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। आज आपको इस पैकेज में ऐसे ही कुछ बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

कम लोगों को पता है मुंबई, पाली हिल के सेंट एन स्कूल में आमिर खान और सलमान खान एक ही क्लास में पढ़ा करते थे। दोनो फिल्म अंदाज अपना अपना में साथ काम किया। वहीं आज भी दोनों इंडस्ट्री के अच्छे दोस्त माने जाते हैं।
श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ कैथडरल एंड जॉन कैनन स्कूल में साथ पढ़ते थे। एक बार टाइगर ने बताया था कि वो श्रद्धा को स्कूल के दिनों में काफी पसंद करते थे। दोनों ने बागी और बागी 3 में साथ काम किया है।
ऋतिक रोशन और उदय चोपड़ा क्लासमेट रहे हैं। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। आज भी दोनों की दोस्ती बरकरार है। दोनों ने धूम 2 में साथ किया था।
अर्जुन कपूर और वरुण धवन की दोस्ती बहुत पुरानी है। दोनों बचपन में एक ही क्लास में एक ही स्कूल में पढ़ते थे। इन दोनों ने बचपन में एक शार्ट फिल्म में भी काम किया था। हालांकि, दोनों कभी भी साथ स्क्रीन पर अभी तक नजर नहीं आए।
अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी दोनों के पति क्रिकेटर हैं। शायद कम ही लोगों को पता है कि दोनों ने सेंट मैरी स्कूल में एक साथ पढ़ाई की। असम के इस स्कूल में साक्षी पढ़ा करती थीं और अनुष्का अपने पापा के ट्रांसफर होने पर कुछ समय के लिए इस स्कूल में पढ़ने आई थी।
फिल्ममेकर करन जौहर और ट्विंकल खन्ना बोर्डिंग स्कूल के दिनों से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनो पंचगनी में न्यू एरा हाई स्कूल स्कूल में साथ पढ़ते थे। एक शो में करन ने खुलासा किया था कि उन्हें एक वक्त पर ट्विंकल से प्यार था।
अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा भी स्कूल के दिनों के दोस्त हैं। दोनों ने मुंबई के आर्य विद्या मंदिर स्कूल से पढ़ाई की है। कहा जाता है कि दोनों स्कूल के दिनों में बेस्ट फ्रेंड्स नहीं थे लेकिन एक-दूसरे को अच्छे से जानते थे। दोनों ने फिल्म तेवर में साथ काम किया है।
बॉलीवुड सेलेब्स ही नहीं उनके बच्चे भी साथ में पढ़ाई कर चुकी है। सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ एक ही स्कूल में पढ़े हैं। अथिया फिल्मों में काम कर चुकी हैं जबकि कृष्णा पर्दे के पीछे रहकर काम करना पसंद करती है।
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा और शाहरुख के बेटे आर्यन खान भी क्लासमेट रहे हैं। दोनों ही अभी एक्टिंग नहीं करते हैं। हालांकि, दोनों ही फिल्मों से दूर है। आर्यन फिल्म मेकिंग में रुचि रखते हैं। वहीं नव्या अपना बिजनेस करती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।