MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • सलमान की इस एक्ट्रेस ने आखिर क्यों शादी के 31 साल बाद पति को लेकर किया ये चौंकाने वाला खुलासा

सलमान की इस एक्ट्रेस ने आखिर क्यों शादी के 31 साल बाद पति को लेकर किया ये चौंकाने वाला खुलासा

मुंबई. कोरोना काल में जहां आमजनों के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी काम पर लौट आए है वहीं, सेलेब्स इन दिनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है। वे फैन्स के साथ अपनी हर छोटी- बड़ी बातें शेयर कर रहे हैं। इतना ही नहीं कई स्टार्स मीडिया हाउस को इंटरव्यू भी दे रहे हैं। हाल ही में सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया (maine pyar kiya) की एक्ट्रेस भाग्यश्री (bhagyashree) ने एक इंटरव्यू में पति हिमालय दासानी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। बता दें कि भाग्यश्री ने पहली ही फिल्म से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री मारी थी। फिल्म रिलीज के साथ वे रातोंरात स्टार बन गई थी। हालांकि, उनका फिल्मी करियर ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। गिनी चुनी फिल्मों में काम करने के बाद वे इंडस्ट्री से दूर हो गई। अब जाकर बताया कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया था।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jan 11 2021, 12:34 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

सलमान खान (salman khan) के साथ मैंने प्यार किया में उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया। भाग्यश्री ने सुमन का रोल निभाया था लेकिन इस फिल्म की कामयाबी के तुरंत बाद ही उन्होंने शादी कर ली थी और फिल्मों को अलविदा कह दिया था। 

210

भाग्यश्री के फिल्में छोड़ने के बाद फैन्स को जोरदार झटका लगा था। इस बात को लेकर अब जाकर भाग्यश्री ने बहुत ही मजेदार खुलासा भी किया है। उन्होंने पति को लेकर भी कई राज खोले।

310

भाग्यश्री ने हिमालय के साथ शादी के बाद बॉलीवुड को टाटा कहने को लेकर टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा- बेचारा, उसे उन सारे फैन्स खूब गालियां दी होंगी जो इस बात से नाराज थे कि वो मुझे शादी करके बॉलीवुड से दूर ले गया। हर कोई उसे गाली देता होगा।

410

उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि उस समय सिर्फ मैं ही थी जो उससे प्यार करती थी लेकिन हम दोनों ही यंग थे और एक दूसरे से प्यार करते थे। अब मुझे समझ आता है कि ईर्ष्या में जाना बहुत आसान है क्योंकि कोई भी नहीं चाहेगा कि आपकी गर्लफ्रेंड या पत्नी सबकी आंखों का तारा बने।

510

फिल्म मैंने प्यार किया को लेकर भाग्यश्री इंटरव्यू में कहा- मैंने सूरज बड़जात्या जी से कहा कि मुझे फिल्म नहीं करनी है। इस चीज को वह समझ नहीं पाए। फिल्म का सब्जेक्ट काफी खूबसूरत था और उन्होंने जिस तरह से मुझे फिल्म की स्टोरी बताई थी, मुझे अच्छी लगी थी। आखिर में जब वह मेरे से पूछते थे कि क्या मैं यह फिल्म करना चाहूंगी तो मैं उन्हें कहती थी कि मुझे स्क्रिप्ट तो पसंद आई, लेकिन मैं फिल्म नहीं करूंगी। 

610

भाग्यश्री ने बताया- सूरज जी मेरे पास सात बार वापस आए, वह भी स्क्रिप्ट में बदलाव के साथ। मुझे फिल्म करने के लिए बहुत मनाया भी लेकिन हर बार मैं उन्हें एक नया बहाना बनाकर फिल्म के लिए इनकार कर देती थी। इसके बाद जब वह आठवीं बार मेरे पास आए तो मैंने फिल्म के लिए हामी भरी। 

710

उन्होंने कहा- मैं वाकई इस फिल्म को नहीं करना चाहती थी। आगे की पढ़ाई के लिए मैं विदेश जाना चाहती थी, एडमिशन भी सिक्योर हो चुका था। मेरे पापा चाहते थे कि मैं भारत में ही रहकर पढ़ाई पूरी करूं। इस बात पर हमारे घर में रोज बहस होती थी। यह तब की बात है, जब मुझे मैंने प्यार किया फिल्म मुझे ऑफर हुई थी।

810

आपको बता दें कि भाग्यश्री ने फिल्म की शूटिंग के बीच में घरवालों के खिलाफ जाकर मंदिर में हिमालय से शादी की थी। शादी में सलमान खान और सूरज बड़जात्या के साथ फिल्म के क्रू मेंबर शामिल हुए थे।

910

कुछ महीने पहले भाग्यश्री ने अपनी शादी की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा था- एक बार की बात है, एक छोटी लड़की थी। शादी- एक सपना, कुछ लोगों के लिए एडवेंचर, जर्नी, फेरीटेल, एक अजूबा और एक सवाल... इन सबको बता पाना बहुत मुश्किल है लेकिन आप इसके साथ आगे बढ़ते हैं। मेरी जिंदगी में बदलाव का यह वो पल है, जिसे मैं कभी भूल नहीं सकती हूं। 

1010

उन्होंने आगे लिखा था- मेरा दिल उस वक्त बहुत तेज धड़क रहा था, मेरे पैर बिल्कुल जम से गए थे और मेरी आंखों में आंसू थे और चेहरे पर हल्की सी मुस्कान थी। मैं फिर से उस पल को जी सकती हूं, आपमें से कितने लोगों ने इस पल को जिया है? मेरे साथ अपने इस पल को बांटे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Virosh Haldi Photos: रश्मिका-विजय हल्दी सेरेमनी की पहली झलक, सेरेमनी में फूलों की होली
Recommended image2
VIROSH Wedding: रश्मिका मंदाना की फैमिली में कौन-कौन? विजय देवरकोंडा के ससुराल की 6 PHOTO
Recommended image3
Vijay Deverakonda को बेटर हाफ कहने वाली कौन थी? शादी से पहले देखें 'Ex-GF' वर्जिनी संग 6 PHOTO
Recommended image4
Vijay Deverakonda Vs Rashmika Mandanna: कौन कितना पढ़ा-लिखा? एक के पास हैं 3 डिग्री
Recommended image5
The Wedding of VIROSH Inside Photos: पूल पार्टी के साथ शुरू हुईं विजय-रश्मिका की शादी की रस्में
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved