- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- तो बहनों की खातिर सलमान खान को बदलना पड़ा अपना लुक, अर्पिता-अलविरा से फॉर्महाउस पर बंधवाई राखी
तो बहनों की खातिर सलमान खान को बदलना पड़ा अपना लुक, अर्पिता-अलविरा से फॉर्महाउस पर बंधवाई राखी
मुंबई. देशभर में रक्षाबंधन का त्यौहार का धूमधाम से मनाया गया। आमजनों की तरह ही सेलेब्स ने भी इस फेस्टिवल को जोश के साथ मनाया। रक्षाबंधन मनाते सलमान खान ने अब जाकर अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की है। इन फोटोज में सलमान की पूरी फैमिली नजर आ रही है। इतना ही नहीं इतने दिनों से बिखरे बाल, बढ़ी दाढ़ी और चेहरे पर उदासी लिए नजर आने वाले सलमान क्लिन शेव और बेहद खुश दिखे। बता दें कि रक्षाबंधन सलमान के पनवेल वाले फॉर्महाउस पर मनाया गया। सलमान पिछले 4 महीने से अपने फॉर्महाउस में रह रहे हैं। दोनों बहनें अर्पिता और अलविरा भाई को राखी बांधने अपने फैमिली के साथ पहुंची थी। इतना ही नहीं सोहेल खान और अरबाज खान भी बेटे निर्वाण और अरहान के साथ मौजूद थे। बता दें दि सलमान जल्दी ही अपनी अपकमिंग फिल्म राधे के बचे हुए हिस्सा की शूटिंग शुरू करेंगे।

सलमान खान की भांजी और अर्पिता की बेटी आयत ने पहली बार रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। 7 महीने की आयत ने भी अपने सभी भइयों को राखी बांधी। इस मौके नन्ही आयत बेहद क्यूट नजर आई।
सलमान खान राखी बांधने के बाद मिठाई खिलाती अर्पिता खान।
मम्मी अर्पिता की गोद में बैठकर भाई आहिल को राखी बांधती नन्ही आयत।
छोटी बहन आयत से राखी बंधवाने के बाद ऐसा था सलमान के भांजे का रिएक्शन।
भाई सलमान खान को राखी बांधती अलविरा अग्निहोत्री।
भाई सोहेल खान को राखी बांधती अर्पिता खान शर्मा।
भाई सोहेल खान को राखी बांधती अलविरा अग्निहोत्री।
भाई अरबाज खान का राखी बांधती अर्पिता खान।
भाई अरहान खान को राखी बांधती सलमान खान की भांजी एलिजे।
भाई सोहेल खान के माथे पर टीका लगाती अलविरा।
बड़े भाई निर्वाण खान को राखी बांधती आयत।
सलमान ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी रक्षाबंधन. ये बंधन तो प्यार का बंधन है, जन्मों का संगम है...।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।