MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • जानें कौन है वो जिसने आमिर खान को पत्नी रीना दत्ता से तलाक के बाद डिप्रेशन से निकलने में की थी मदद

जानें कौन है वो जिसने आमिर खान को पत्नी रीना दत्ता से तलाक के बाद डिप्रेशन से निकलने में की थी मदद

मुंबई. आमिर खान (Aamir Khan) ने एक बार फिर अपनी शादी तोड़ दी है। बता दें कि वे पत्नी किरण राव (Kiran Rao) से अलग हो गए हैं। दोनों ही आपसी सहमति से तलाक ले रहे हैं। दोनों ने 28 दिसंबर, 2005 को शादी की थी। तलाक पर आमिर और किरण ने ऑफिशियल स्टेटमेंट भी जारी कर दिया है।  इससे पहले उन्होंने 2005 में पहली वाइफ रीना दत्ता को तलाक दिया था। इसके बाद वो डिप्रेशन में चले गए थे। आमिर खान ने बताया था कि इस दौर से उबरने में एक शख्स ने उनकी सबसे ज्यादा मदद की थी। आपको बता दें कि यह शख्स और कोई नहीं बल्कि सलमान खान (Salman Khan) है। जबकि आपको बता दें कि आमिर, सलमान को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते थे। लेकिन इस हादसे के बाद दोनों जिगरी दोस्त बन गए और आज भी दोनों के बीच गहरी दोस्ती है। नीचे पढ़े आखिर कैसे की थी सलमान ने आमिर को डिप्रेशन से बाहर निकलने में मदद...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jul 05 2021, 12:18 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

शायद कम ही लोग जानते हैं कि आमिर और सलमान ने महज एक ही फिल्म अंदाज अपना अपना में साथ काम किया है। और इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच मनमुटाव हो गया था। एक वक्त था जब आमिर को सलमान फूटी आंख नहीं सुहाते थे।

210

आमिर और सलमान ने करीब-करीब साथ ही सफलता की सीढ़ियां चढ़ी। और आज दोनों की ही गिनती सुपरस्टार में होती है। आज भले ही दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हों, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब सलमान के बिहेवियर की वजह से आमिर उनको पसंद नहीं करते थे।

310

सलमान को लेकर आमिर ने कुछ साल पहले करन जौहर के चैट शो कॉफी विद करन में कुछ खुलासे किए थे। आमिर ने बताया था कि सलमान का पहला इम्प्रेशन उनपर अच्छा नहीं पड़ा था। आमिर ने कहा था- फिल्म अंदाज अपना अपना में सलमान के साथ काम करने का उनका अनुभव अच्छा नहीं रहा था। वो मुझे उस वक्त बिल्कुल अजीब और अनप्रोफेशनल लगे थे। उसके साथ काम करने के बाद मुझे लगा था कि इससे दूर रहना ही बेहतर होगा।

410

हालांकि बाद में दोनों दोस्त बन गए। ऐसा उस वक्त हुआ जब 2002 में आमिर अपनी पत्नी रीना दत्ता से अलग हो रहे थे। उन दिनों आमिर खूब शराब पीते थे। ऐसे में एक शाम सलमान उनके घर आए।

510

आमिर ने बताया था- सलमान मेरी लाइफ में तब आया जब मैं बिल्कुल अकेला और उदास महसूस कर रहा था। मेरा रीना से तलाक हो रहा था। एक दिन हमारी अचानक ही मुलाकात हो गई। फिर हमने साथ में बैठकर शराब पी, यहीं से हमारी दोस्ती हो गई। ये दोस्ती आज भी बरकरार है।

610

बता दें कि आमिर जब 'कयामत से कयामत तक' की शूटिंग कर रहे थे, तभी उन्होंने रीना से शादी कर ली थी। लेकिन इसके करीब एक साल पहले दोनों का अफेयर शुरू हो गया था। हालांकि, तब आमिर 20 साल के थे और रीना 18 की। इसलिए आमिर के बालिग होने तक उन्हें शादी का इंतजार करना पड़ा।

710

जैसे ही आमिर 21 साल के हुए, वे रीना को लेकर कोर्ट पहुंचे और रजिस्टर्ड मैरिज कर दोनों चुपचाप अपने-अपने घर चले गए। कई दिनों तक शादी की बात फैमिलीवालों से छुपाए रखी थी। लेकिन एक दिन रीना की बहन को शक हो गया और उन्होंने उन्हें पिता को यह बात बताने की धमकी दे डाली। तब रीना आमिर के घर गईं और कपल ने अपने पेरेंट्स को शादी के बारे में बता दिया।

810

हालांकि, आमिर-रीना की शादी करीब 16 साल तक चली थी। 2002 में उनका तलाक हो गया था। हालांकि, इसका कोई ठोस कारण सामने नहीं आया। कपल के दो बच्चे (बेटा जुनैद और बेटी इरा) हैं, जो अब रीना के साथ रहते हैं। रीना को तलाक देने के बाद आमिर ने किरण राव से शादी की थी।

910

किरण राव ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत आमिर खान की फिल्म लगान में बतौर सहायक निर्देशक किया। लगान के दौरान ही किरण की पहली मुलाकात आमिर से हुई थी। इसके बाद से ही दोनों की नजदीकियां बढ़ी थी। जब उनकी मुलाकात किरण से हुई तब रीना के साथ उनकी शादीशुदा जिंदगी कुछ ठीक नहीं चल रही थी।

1010

रीना से तलाक लेने के बाद आमिर- किरण ने एक-दूसरे को डेट करने का फैसला किया। लंबे समय की दोस्ती के बाद मुझे ऐसा लगने लगा कि उसके बिना मेरी कोई जिंदगी नहीं है। फिर अपने रिश्ते को एक नया नाम दिया और 2005 में शादी कर ली। दोनों का एक बेटा है आजाद।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Priyanka Chopra- Nick Jonas का सबसे मुश्किल दौर, 12-12 घंटे अस्पताल में कटीं दर्दभरी रातें!
Recommended image2
Dhurandhar 2 से पंगा लेने डरा ये डायरेक्टर, पोस्टपोन की अपनी फिल्म-बताई नई डेट
Recommended image3
Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!
Recommended image4
Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम
Recommended image5
Grammy Awards 2026 Red Carpet : इन 10 हसीनाओं ने गिराईं हुस्न की बिजलियां, देखें PHOTOS
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved