- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- सलमान खान के बहनोई ने पत्नी को गले लगाकर किया बर्थडे विश, मुस्कराती और शरमाती नजर आई अर्पिता
सलमान खान के बहनोई ने पत्नी को गले लगाकर किया बर्थडे विश, मुस्कराती और शरमाती नजर आई अर्पिता
मुंबई. सलमान खान की बहन अर्पिता खान 31 साल की हो गई है। 1989 में जन्मी अर्पिता को पति आयुष शर्मा ने रोमांटिक अंदाज में विश किया। सलमान के बहनोई आयुष ने इंस्टाग्राम पर पत्नी अर्पिता के साथ फोटोज शेयर कर इमोशनल मैसेज भी लिखा। उन्होंने कैप्शन लिखा- सबसे स्ट्रॉन्ग लेडी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। उन्होंने आगे लिखा- तुम्हारा जन्मदिन हमारे लिए एक परिवार के रूप में बहुत ही खास अवसर है, क्योंकि हम एक अद्भुत बेटी, बहन, पत्नी, मां के जन्म का जश्न मना रहे हैं, लेकिन अधिक महत्वपूर्ण बात यह है कि वो एक अद्भुत इंसान है। लव यू अर्पिता। बता दें कि कैटरीना कैफ ने भी अर्पिता को बर्थडे विश किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अर्पिता के साथ फोटो शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी और मैसेज भी लिखा। बता दें कि अर्पिता रक्षाबंधन पर भाई सलमान को राखी बांधने फैमिली के साथ फॉर्महाउस पहुंची थी।

बता दें कि अर्पिता-आयुष की शादी को 5 साल पूरे हो गए हैं। कपल की शादी 18 नवबंर, 2014 को हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस में हुई थी।
अर्पिता और आयुष की पहली मुलाकात 2013 में एक पार्टी में हुई थी। दोनों को एक कॉमन दोस्त ने मिलवाया था। आयुष को अर्पिता से पहली नजर में प्यार हो गया था।
कई बार मिलने के बाद आयुष ने अर्पिता को एक पार्टी के दौरान सबके सामने घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था। ये अर्पिता के लिए सबसे खास लम्हा था।
अर्पिता की हां के बाद दोनों की फैमिली आपस में मिली और इनकी शादी फिक्स हो गई थी।
आयुष शर्मा एक बिजनेसमैन हैं और वे राजनीति परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
अर्पिता और आयुष के दो बच्चे हैं बेटा आहिल और बेटी आयत। आयत का जन्म सलमान खान के बर्थडे के दिन यानी 27 दिसंबर को हुआ था।
अर्पिता को पार्टियां देने बहुत शौक है। वे हर साल अपने बर्थडे पर लैविश पार्टी ऑर्गेनाइज करती हैं। हालांकि, कोरोना के चलते वे इस बार पार्टी नहीं दे पाएगी।
सलीम खान और सलमा खान के साथ अर्पिता और आयुष शर्मा।