- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- दत्त फैमिली की कैंसर हिस्ट्री, संजय दत्त की मां-पत्नी की इस बीमारी ने 39 साल पहले छीन ली थी जिंदगी
दत्त फैमिली की कैंसर हिस्ट्री, संजय दत्त की मां-पत्नी की इस बीमारी ने 39 साल पहले छीन ली थी जिंदगी
मुंबई. 61 साल के संजय दत्त लंग कैंसर की थर्ड स्टेज में हैं। इस एडवांस स्टेज को सबसे ज्यादा खतरनाक माना जाता है। अब इसके इलाज के लिए एक्टर अमेरिका के लिए रवाना हो चुके हैं। फैंस उनके जल्द ही स्वस्थ होकर लौटने की कामना कर रहे हैं। संजय दत्त का पाला पहली बार कैंसर से नहीं पड़ा है। 39 पहले से वो इसका सामना करते आ रहे हैं। उनकी मां नरगिस की मौत कैंसर के कारण ही हुई थी। 1981 में नरगिस की मौत पैंक्रियाटिक कैंसर से हुई थी। उस वक्त संजू बाबा की उम्र महज 22 साल बताई जाती है।

वहीं, संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा शर्मा की मौत भी कैंसर के चलते ही हुई थी। ऋचा से संजय की एक बेटी त्रिशाला है, जो अपने नाना नानी के पास रहती हैं। ऋचा को ब्रेन ट्यूमर था। एक्टर से उनकी शादी 1987 में हुई थी और शादी के दो साल के भीतर ही उन्हें कैंसर डाइग्नोस हुआ था। उन्होंने लंदन में काफी समय तक कैंसर का इलाज कराया था। 1996 में कैंसर के कारण ऋचा की मौत हो गई थी।
बॉलीवुड में संजय दत्त की पत्नी और मां के अलावा कई सेलेब्स हैं, जिन्हें कैंसर हुआ था और वो उससे जंग हार चुके हैं और अब इस दुनिया में नहीं हैं। इस फेहरिस्त में इरफान खान जैसे स्टार्स का नाम शामिल है। उन्हें न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर हुआ था। मार्च 2018 में इरफान को अपनी बीमारी का पता चला था। इरफान अप्रैल 2019 में ही भारत लौटे थे। लौटने के बाद उन्होंने ‘अंग्रेजी मीडियम’ फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। ये फिल्म इसी साल रिलीज हुई थी। उनकी मौत इसी साल 2020 में 29 अप्रैल को हुई थी।
ऋषि कपूर का निधन महज 68 साल की उम्र में ही हो गया था। उन्हें ल्यूकेमिया नाम का कैंसर था। ऋषि कपूर को ल्यूकेमिया कैंसर करीब 2 साल पहले हुआ था। वह इसके इलाज के लिए अमेरिका भी गए थे और उनका इलाज आखिरी वक्त तक चल रहा था। इलाज के दौरान डॉक्टर्स ने उनका बोन मैरो ट्रांसप्लांट किया था। लेकिन, फिर भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले एक्टर राजेश खन्ना भी कैंसर की चपेट में आ गए थे। काफी बीमार रहने के बाद 18 जुलाई, 2012 को उन्होंने अपने बंगले आशीर्वाद में आखिरी सांस ली थी। वह 69 साल के थे। मौत के बाद उनकी को-स्टार रहीं मुमताज ने बताया था कि एक साल तक राजेश खन्ना ने काफी दर्द झेला। उनके कई कीमोथेरेपी सेशन भी हुए थे।
विनोद खन्ना ने कैंसर की वजह से इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी मौत कैंसर के कारण 2017 में हुई थी। उन्हें गॉल ब्लैडर कैंसर था। इस कैंसर के पेशाब के दौरान जलन होना, पेशाब का रंग लाल होना, खुलकर पेशाब न आना, रक्तस्राव होना आदि मुख्य लक्षण हैं। इसका इलाज कीमोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी से संभव है।
फिरोज खान को लंग कैंसर था और 27 अप्रैल,2009 को 69 साल की उम्र में बेगलुरु स्थित उनके फार्महाउस पर उनकी मौत हो गई थी। फिरोज को 'कुर्बानी','जांबाज','दयावान','खोटे-सिक्के','धर्मात्मा','वेलकम बैक' जैसी फिल्मों के लिए याद किया जाता है।
डिंपल कपाडिया की छोटी बहन सिंपल को भी कैंसर था। कैंसर से तीन साल तक लड़ने के बाद उन्होंने 10 नवंबर 2009 को 51 साल की उम्र में अंधेरी, मुंबई के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया था। पेशे से सिंपल एक बॉलीवुड एक्ट्रेस और कॉस्टयूम डिज़ाइनर थीं। उन्होंने फिल्म 'अनिरुद्ध' से 1977 में डेब्यू किया था, जिसमें वह राजेश खन्ना के अपोजिट नजर आई थीं।1994 में फिल्म 'रुदाली' के लिए बतौर कॉस्टयूम डिजाइनर उन्हें नेशनल अवॉर्ड दिया गया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।